ब्रेकिंग
1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम एनडीए नेता मौजूद, मंत्रियों का शपथ ग्रहण शुरूसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानी1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम एनडीए नेता मौजूद, मंत्रियों का शपथ ग्रहण शुरूसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानी

आरजेडी का झंडा लगी कार से जमुई पुलिस ने अगवा युवक को कराया मुक्त, अपहर्ता फरार, दो शराबी गिरफ्तार

जमुई जिले की मलयपुर पुलिस ने 32 घंटे से अपहृत युवक को आरजेडी का झंडा लगी ब्रेजा कार से मुक्त कराया। पुलिस कार्रवाई के दौरान अपहरणकर्ता फरार हो गए, जबकि एक रेलकर्मी सहित दो युवकों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया।

बिहार
10 लाख के लिए अपहरण
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

JAMUI: 32 घंटे से अगवा युवक को जमुई पुलिस ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव का फोटो और झंडा लगे कार से मुक्त कराया है। पुलिस को देखते ही अपहर्ता मौके से फरार हो गये। मौके से एक रेलकर्मी सहित एक अन्य युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों शराब के नशे में धुत थे। पुलिस ने रिहा कराये गये युवक से पूछताछ की और आगे की कार्रवाई शुरू की।


जमुई जिले के मलयपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहरण कर ले जाए जा रहे एक व्यक्ति को कार से बरामद किया है। घटना गुरुवार की सुबह मलयपुर-झाझा मुख्य मार्ग स्थित पार्क व्यू ढाबा के समीप घटी। बरामद व्यक्ति की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के मटिया गांव निवासी चंदन मांझी के रूप में हुई है।


जानकारी के अनुसार, पुलिस को देख अपहरणकर्ता मौके से भागने में सफल हो गए। हालांकि पुलिस ने मौके से आरजेडी का झंडा और लालू यादव-तेजस्वी यादव का स्टीकर लगी एक लाल रंग की ब्रेजा कार (JH 11S 6218) को जब्त किया है।


बताया जाता है कि एसपी विश्वजीत दयाल को सूचना मिली थी कि कुछ लोग हथियार लेकर बाइक से बायपास कटौना की ओर घूम रहे हैं। इसके बाद एसपी के निर्देश पर मलयपुर थाना अध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में डीआइयू टीम व पुलिस बल ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पार्क व्यू ढाबा के पास संदिग्धों को देखकर पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस को देख कई लोग फरार हो गए, जबकि कार से एक व्यक्ति को मुक्त कराया गया।


पुलिस हिरासत में आए चंदन मांझी ने बताया कि वह लंबे समय से लखीसराय के बजरंगी यादव के साथ मजदूरों को बाहर भेजने का काम करता था। हाल के दिनों में उसने स्वतंत्र रूप से मजदूर भेजना शुरू कर दिया था। इसी बात को लेकर बजरंगी यादव नाराज हो गया और उस पर सूद समेत 10 लाख रुपये की मांग करने लगा। आरोप है कि बुधवार की सुबह बजरंगी यादव अपने साथियों संतोष यादव और दो अन्य अज्ञात लोगों के साथ चंदन के घर पहुंचा और उसे जबरन कार में बैठाकर लखीसराय ले गया। वहां उसके साथ मारपीट कर रुपये की मांग की गई। इसके बाद उसे देवघर में एक साथी के घर में रखा गया और गुरुवार को वापस लखीसराय ले जाया जा रहा था। इसी दौरान कटौना स्थित पार्क व्यू ढाबा पर कार खड़ी कर दी गई, जहां से पुलिस ने चंदन को मुक्त कराया।


पुलिस ने मौके से शराब के नशे में धुत दो संदिग्धों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लखीसराय जिले के किऊल थाना क्षेत्र के सिंगचक गांव निवासी नीतीश कुमार (टाइल्स मिस्त्री, देवघर) और प्रभात कुमार रंजन (रेलकर्मी, किऊल स्टेशन) के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि बरामद कार से एक व्यक्ति को मुक्त कराया गया है, जिसने खुद को अपहृत बताया है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें