ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

Jamui News: प्रेमी जोड़े ने घर से भागकर रचाई शादी, अब सोशल मीडिया पर पुलिस से लगा रहे सुरक्षा की गुहार

JAMUI: जमुई के बरहट थाना क्षेत्र के पेंघी गांव में सात फेरों से कुछ दिन पहले ही लड़की ने घर से भाग कर अपने प्रेमी से शादी रचा ली। बताया जा रहा है कि युवती के घरवालों को दोनों का रि

Jamui News: प्रेमी जोड़े ने घर से भागकर रचाई शादी, अब सोशल मीडिया पर पुलिस से लगा रहे सुरक्षा की गुहार
Mukesh Srivastava
3 मिनट

JAMUI: जमुई के बरहट थाना क्षेत्र के पेंघी गांव में सात फेरों से कुछ दिन पहले ही लड़की ने घर से भाग कर अपने प्रेमी से शादी रचा ली। बताया जा रहा है कि युवती के घरवालों को दोनों का रिश्ता मंजूर नहीं था और उन्होंने किसी दूसरे लड़के से लड़की की शादी तय कर दी थी। मौका देखकर युवती अपने प्रेमी संग घर से फरार हो गई और मंदिर में शादी रचा ली। अब दोनों ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।


वायरल वीडियो में युवती ने बताया है कि उसकी शादी घर वालों ने कहीं और तय किया था और लड़के की उम्र 35 साल होने से वह इस शादी से खुश नहीं थी। वो अपने घर के बगल के ही एक युवक से प्रेम करती थी और प्रेमी के साथ ही शादी करने की जिद्द पर अड़ी थी जिसके बाद दोनों ने अपने मर्जी से घर से भागकर मंदिर में शादी कर ली और जल्द ही कोर्ट मैरेज भी करने की बात कही है। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


युवक नुमंर पंचायत के पेंघी गांव के हीरा रविदास का बेटा मुन्ना कुमार दास और युवती बरहट थाना क्षेत्र के पेंघी गांव के मदन दास के पुत्री बिंदु कुमारी है। दोनों बालिक बताए जाते हैं। सूत्रों की माने तो इसी माह के 16 तारीख को युवती का तिलक होना तय हुआ था। वीडियो वायरल करने के बाद दोनों ने रविवार को बरहट थाना में आकर थानाध्यक्ष कुमार संजीव से सुरक्षा की गुहार लगाई है।


उधर, युवती की मां ने इसी माह 7 तारीख को बरहट थाना में मुन्ना कुमार दास समेत 15 लोगों पर उसकी बेटी को डरा धमकाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए बरहट थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया था। जिसको लेकर बरहट पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी। इसी दौरान रविवार को प्रेमी युगल शादी रचा कर बरहट थाना आकार बालिग होने का दावा कर अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई। 


इस संबंध में बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव ने बताया कि एक प्रेमी युगल शादी रचा कर बरहट थाना आई है दोनों दोनों प्रेमी जोड़ा बालिक है। युवती के मां द्वारा प्रेमी सहित 15 लोगों पर मामला दर्ज कराया है। दोनों बालिग होने पर एक दूसरे के साथ रहने की बात कही है। मेडिकल जांच व न्यायालय में 164 बयान कराने की प्रकिया की जा रही है। न्यायालय के आदेशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता