ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

जमुई में हाथियों का आतंक: झारखंड से आए झुंड ने कई घर तोड़े, ग्रामीणों में दहशत

जमुई में झारखंड की ओर से आए हाथियों के झुंड ने बटिया और कटहरा टांड़ क्षेत्र में कई घर तोड़ दिए। ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग और पुलिस हाथियों को जंगल की ओर भगाने में जुटे।

बिहार
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: जमुई में हाथियों का आतंक जारी है। झारखंड के जंगली इलाके से हाथियों का एक बड़ा झुंड जमुई जिले के बटिया और कटहरा टांड़ क्षेत्र में घुस आया। इससे इलाके में रहने वाले लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।


आधा दर्जन हाथियों का झुंड झारखंड के गिरिडीह सीमा क्षेत्र से होते हुए जमुई के कटहरा टांड़ के जंगली इलाके में प्रवेश कर गया। इसके बाद हाथियों ने सोनो प्रखंड के बटिया इलाके में आधा दर्जन घरों को तोड़ दिया। घर टूटते देख लोग जान बचाकर भागने को मजबूर हो गए।


स्थानीय लोगों ने पारंपरिक हथियारों की मदद से हाथियों को भगाने की कोशिश की, लेकिन हाथियों ने खोज में गए कुछ ग्रामीणों पर हमला कर दिया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। हाथियों के आबादी वाले क्षेत्र में पहुँचने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। स्थानीय पंकज बरनवाल और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों का यह झुंड झारखंड के रास्ते जमुई में घुसा और कई झोपड़ीनुमा घरों को भी नुकसान पहुँचाया। हाथियों की दहशत से ग्रामीण भयभीत हैं।


घटना की जानकारी बटिया और सोनो थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस हाथियों को वापस जंगल की ओर खदेड़ने में जुटी है। वन विभाग की टीम को भी सूचना दे दी गई है और टीम लगातार हाथियों को जंगल की ओर मोड़ने का प्रयास कर रही है।


सोनो थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि स्थानीय पुलिस और वन विभाग की टीम मिलकर हाथियों के झुंड को जमुई की सीमा से हटाकर जंगली इलाके की ओर भेजने की कोशिश कर रही है, ताकि किसी प्रकार की जन-धन की क्षति न हो।

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता