ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

जमुई में वज्रपात से दो की मौत, परिजनों के बीच मचा कोहराम

JAMUI: जमुई में तेज बारिश के दौरान ठनका गिरने से इसकी चपेट में दो लोग आए गये और इस दौरान उनकी मौत हो गयी। गिद्धौर थाना क्षेत्र के रतनपुर में वज्रपात से 11 साल

जमुई में वज्रपात से दो की मौत, परिजनों के बीच मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: जमुई में तेज बारिश के दौरान ठनका गिरने से इसकी चपेट में दो लोग आए गये और इस दौरान उनकी मौत हो गयी। गिद्धौर थाना क्षेत्र के रतनपुर में वज्रपात से 11 साल की बच्ची की मौत हो गई। जबकि बरहट थाना क्षेत्र के भागलपुर गांव निवासी गरीब मांझी के 50 वर्षीय पुत्र नीरज मांझी की भी वज्रपात से मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


गिद्धौर थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में मंगलवार की दोपहर वज्रपात की चपेट में आने से 11 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। आनन-फानन में परिजनों ने बच्ची को घर लाया तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी। रतनपुर गांव निवासी सातो यादव की पुत्री अंशु कुमारी की मौत हो गई। बताया जाता है कि जिस समय आकाशीय बिजली गिरी उस समय वह बच्ची सिद्धोक बहियार में भैस लाने गयी थी। उसी दौरान वज्रपात की चपेट में आ जाने से उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी स्थानीय ग्रामीण और परिजनों ने गिद्धौर थाना के पुलिस को दी। 


वही जमुई में एक और 50 वर्षीय व्यक्ति की वज्रपात से मौत हो गई है। मृतक की पहचान जमुई जिला के बरहट थाना क्षेत्र के भागलपुर गांव निवासी गरीब मांझी का 50 वर्षीय पुत्र नीरज मांझी के रूप में हुई है। मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेजा है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता