ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

जमुई में टल्ली नगर परिषद उपाध्यक्ष सहित 4 अरेस्ट, दो बोतल विदेशी शराब भी बरामद

JAMUI : बिहार में पूरी तरह से शराबबंदी है. पर आए दिन नशे में धुत्त होकर लोग शराबबंदी को पूरी तरह से ठेंगा दिखाते रहते हैं. ताजा मामला जमुई के खैरा थाना इलाके की है, जहां पुलिस ने जमुई नगर परिषद अध्

जमुई में टल्ली नगर परिषद उपाध्यक्ष सहित 4 अरेस्ट, दो बोतल विदेशी शराब भी बरामद
Anamika
2 मिनट

JAMUI : बिहार में पूरी तरह से शराबबंदी है. पर आए दिन नशे में धुत्त होकर लोग शराबबंदी को पूरी तरह से ठेंगा दिखाते रहते हैं. ताजा मामला जमुई के खैरा थाना इलाके की है, जहां पुलिस ने जमुई नगर परिषद अध्यक्षा रेखा देवी के पति संतोष साह, नगर परिषद उपाध्यक्ष संजीव सिंह समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है.

ये सभी शराब पीकर टल्ली थे.इनके पास से पुलिस ने दो बोतल  भी बरामद किया है. बताया जाता है कि जमुई नगर परिषद क्षेत्र के नगर अध्यक्ष रेखा देवी के पति संतोष साह, नगर परिषद उपाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह अपने चार साथियों के साथ झारखंड के देवघर से शराब पार्टी कर जमुई लौट रहे थे. तभी रविवार की देर रात खैरा थाने की पुलिस ने गस्ती के दौरान उनकी गाड़ी रुकवाई तो सभी नशे में धुत्त मिले. जब पुलिस ने जांच शुरू की तो नगर परिषद अध्यक्ष के पति संतोष साह ने जांच कर रहे पुलिस कर्मियों के  साथ बदतमीजी की. जिसके बाद सभी को गिरफ्तार कर थाने लाया गया. 

जहां प्राथमिकी दर्ज कर सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.  जमुई एसपी प्रमोद मंडल ने बताया कि नगर परिषद अध्यक्षा पति संतोष शाह उपाध्यक्ष संजीव सिंह सहित चार लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया है . साथ पुलिस ने उसके पास से 750 एमएल का दो बोतल विदेशी शराब भी बरामद किया है. बताया जाता है कि नगर परिषद अध्यक्षा के पति को कुछ माह पहले भी शराब के नशे में खैरा थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया था.

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता