ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

जमुई में शिक्षा विभाग के कार्यालय का हाल देखिये, बरसात के मौसम में खुले आसमान के नीचे जहां-तहां फेंका मिला प्रश्नपत्र

JAMUI: बिहार में शिक्षा को बदहाली किसी से छुपी नहीं है। जमुई जिले के शिक्षा विभाग कार्यालय परिसर में लापरवाही और कुव्यवस्था की तस्वीर सामने आई है जहां 9वीं, 10वी और 12वी के हर महीन

जमुई में शिक्षा विभाग के कार्यालय का हाल देखिये, बरसात के मौसम में खुले आसमान के नीचे जहां-तहां फेंका मिला प्रश्नपत्र
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: बिहार में शिक्षा को बदहाली किसी से छुपी नहीं है। जमुई जिले के शिक्षा विभाग कार्यालय परिसर में लापरवाही और कुव्यवस्था की तस्वीर सामने आई है जहां 9वीं, 10वी और 12वी के हर महीने ली जानी वाली मासिक परीक्षा के प्रश्न पत्र के बंडल बारिश के मौसम में खुले आसमान के नीचे जमीन पर जहां तहां फेंके हुए पाए गए। 


खुले आसमान के नीचे फेके गए बंडल को विभिन्न विद्यालयों के शिक्षको के द्वारा अपने विद्यालय कोड के अनुसार प्रश्नपत्र ढूंढते देखे गए। इस दौरान प्रश्न पत्र को ढूंढते शिक्षक परेशान दिखे। हरेक शिक्षक को अपने स्कूल के लिए प्रश्नपत्र को ढूंढने में करीब एक घंटे का समय लग रहा था।हालांकि शिक्षक अपने परेशानी को बताने में डर रहे थे, कार्रवाई के डर से। शिक्षक दबी जुबान में कह रहे थे यह कोई तरीका का क्वेश्चन पेपर देने का। वहीं एक महिला शिक्षक ने कहा कल से परेशान है,क्वेश्चन पेपर खोजने में लगे हैं।


दरसअल, 27 जुलाई से 9वी, 10वी और 12वी की मासिक परीक्षा होने वाली है। इस परीक्षा में सैकड़ों छात्र छात्रा शामिल होने वाले हैं।लेकिन उनके क्वेश्चन पेपर ही टीचर्स को नहीं मिल रहे हैं।शिक्षा विभाग के क्लर्क कौशलेंद्र कुमार ने बताया की क्वेश्चन पेपर को ले जा रहा है,नंबरिंग करके रख दिए है,फेका हुआ नही है।कोई भी टीचर परेशान नहीं है।सब क्वेश्चन पेपर ले जा रहा है।फेका हुआ नही है,हमलोग अभी इसे  निकाले है।हमलोग सही तरीके से  सुबह में ही रख दिए है। शिक्षा विभाग के कलर कौशलेंद्र कुमार अपनी गलती मानने को तैयार ही नहीं है उनका कहना है कि सभी सही तरीके से रखा हुआ है फेंका हुआ नहीं है।जमुई में शिक्षा विभाग के कार्यालय का हाल देखिये, बरसात के मौसम में खुले आसमान के नीचे जहां-तहां फेंका मिला प्रश्नपत्रजमुई में शिक्षा विभाग के कार्यालय का हाल देखिये, बरसात के मौसम में खुले आसमान के नीचे जहां-तहां फेंका मिला प्रश्नपत्रजमुई में शिक्षा विभाग के कार्यालय का हाल देखिये, बरसात के मौसम में खुले आसमान के नीचे जहां-तहां फेंका मिला प्रश्नपत्र

जमुई में शिक्षा विभाग के कार्यालय का हाल देखिये, बरसात के मौसम में खुले आसमान के नीचे जहां-तहां फेंका मिला प्रश्नपत्र

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता