ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

कोरोना संक्रमित मरीज की मौत, डर के मारे लाश छोड़कर भागे परिजन

JAMUI : बिहार में कोरोना का संक्रमण कई जिलों में अब तेजी से फैलने लगा है. सरकार की ओर से गुरूवार को कोरोना को लेकर नई गाइडलाइन भी जारी कर दी गई. लोगों में कोरोना का खौफ

कोरोना संक्रमित मरीज की मौत, डर के मारे लाश छोड़कर भागे परिजन
First Bihar
2 मिनट

JAMUI :  बिहार में कोरोना का संक्रमण कई जिलों में अब तेजी से फैलने लगा है. सरकार की ओर से गुरूवार को कोरोना को लेकर नई गाइडलाइन भी जारी कर दी गई. लोगों में कोरोना का खौफ भी अब फिर से बढ़ने लगा है. ताजा मामला जमुई जिले का है, जहां एक संक्रमित बुजुर्ग की मौत हो जाने के बाद उसके परिजन शव छोड़कर भाग निकले. 


मामला जमुई जिले का है. जहां कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हो जाने के बाद उसके परिजन शव छोड़कर फरार हो गए. अस्पताल प्रशासन ने डीपीएम जमुई से परिजनों का फोन नंबर लिया और बात कर अस्पताल बुलाया. बताया जा रहा है कि जमुई जिला के रहने वाले 70 साल के एक बुजुर्ग को कोरोना संक्रमित होने पर 25 नवंबर की आधी रात 12 बजे मायागंज अस्पताल की आईसीयू में डॉ. अभिलेष कुमार की यूनिट में भर्ती कराया गया था.


मरीज कोरोना से संक्रमित था. सांस लेने में तकलीफ के साथ-साथ पल्स रेट हाई था. आखिरकार उसकी मौत हो गई. मौत के बाद लाश को कोविड पालीपैक में सील करने के बाद हेल्थ मैनेजर ने परिजनों की तलाश शुरू की. लेकिन परिजन नहीं मिले. दरअसल वो अस्पताल से भाग निकले. हालांकि बाद में जब अधिकारियों ने उन्हें बुलाया तो वे आये और शव को अपने साथ लेकर गए. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता