ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 22 महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहरED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 22 महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहरED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़

जमुई में बीच सड़क पर उलझ पड़े पति पत्नी, एक दूसरे पर लगाते रहे आरोप, घंटो चला हाई वोल्टेड ड्रामा, वीडियो वायरल

JAMUI: जमुई के कचहरी चौक पर बीच सड़क पर ही पति पत्नी आपस में उलझ पड़े। एक दूसरे पर दोनों ने कई आरोप भी लगाए।मामला बढ़ता देख लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। करीब एक घंटे तक हाई व

जमुई में बीच सड़क पर उलझ पड़े पति पत्नी, एक दूसरे पर लगाते रहे आरोप, घंटो चला हाई वोल्टेड ड्रामा, वीडियो वायरल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: जमुई के कचहरी चौक पर बीच सड़क पर ही पति पत्नी आपस में उलझ पड़े। एक दूसरे पर दोनों ने कई आरोप भी लगाए।मामला बढ़ता देख लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। करीब एक घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा दोनो के बीच देखने को मिला। जिसका वीडियो अब तेज़ी से वायरल हो रहा है।


 दरअसल,जमुई की पूजा की शादी तीन साल पूर्व लखीसराय के रहने वाले गोपाल पंडित के साथ हुई थी। करीब दो से अधिक समय तक दोनो के बीच रिश्ता अच्छा रहा। दोनों खुशी-खुशी एक दूसरे के साथ रह भी रहे थे। दोनों को दो छोटे बच्चे भी है। पूजा ने ससुराल वाले पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पति से अलग हो गए। जिसे लेकर छह महीने पूर्व जमुई कोर्ट में एक मामला दर्ज करा दिया। 


इसी मामले में पति कोर्ट की सुनवाई पर जमुई पहुंचे थे।पति गोपाल पंडित को देखते ही पत्नी भड़क गई और उसके साथ हाथापाई करने लगी और पति के गले में गमछा डालकर उसे जबरदस्ती थाना ले जाने को कोशिश करने लगे। इधर बीच सड़क पर पति-पत्नी के बीच ड्रामा होते देखा गोपाल पंडित के वकील भी मौके पर पहुंच गए और दोनों को समझने की कोशिश करने लगे। लेकिन गोपाल पंडित की पत्नी पूजा अब वकील से ही उलझ गई। वकील साहब को धमकी देते हुए कहने लगी कि आप कोर्ट के अंदर दखल दीजिए कोर्ट के बाहर नही।यह सुनकर वकील साहब मौके से हट गए।


पूजा कुमारी ने बताया कि हम इसके माता-पिता के साथ नहीं रहेंगे वह झगड़ा करते रहते हैं। हम अलग रहेंगे। इसके साथ दिल्ली में भी रहे वहां भी मेरे मां बाप के कहने पर मेरे साथ मारपीट करता था।वही पूजा के पिता सतीश पंडित का कहना है कि हम चाहते हैं दोनों अच्छे से आपस में रहे। पति गोपाल पंडित  का कहना है कि हम इसे रखने के लिए तैयार है पर यह रहना नहीं चाहती है। एक साल से ऐसा हो रहा है।दो बच्चे भी है।

टैग्स