ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

जमुई पुलिस और एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई,15 साल से फरार महिला नक्सली सीता सोरेन गिरफ्तार

बिहार के जमुई जिले में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 15 साल से फरार महिला नक्सली सरिता सोरेन उर्फ सीता को गिरफ्तार किया गया है। महिला पर आर्म्स एक्ट और हत्या जैसे गंभीर आरोप थे।

bihar
नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: बिहार पुलिस के बैक टू बैक कार्रवाई से बिहार में नक्सलियों की कमर टूटती नजर आ रही है। बिहार के ज्यादातर नक्सली या तो मारे जा चुके है या फिर पुलिस की गिरफ्त में जा चुके है। जमुई पुलिस भी लगातार नक्सलियों की गिरफ्तारी को लेकर ऑपरेशन चला रही है। इसी क्रम में 15 साल से फरार महिला नक्सली सरिता सोरेन उर्फ सीता सोरेन को झाझा थाना क्षेत्र के कर्मा गांव के पास से गिरफ्तार किया गया है।


 जमुई पुलिस एवं एसटीएफ की टीम ने कर्मा स्थित महिला नक्सली के मायके की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार। उक्त नक्सली के खिलाफ आर्म्स एक्ट एवं हत्या के मामले दर्ज हैं। बताया जाता है कि इस महिला नक्सली की तलाश पुलिस को पिछले कई वर्षों से थी, लेकिन पुलिस को चकमा देकर महिला नक्सली हर बार फरार हो जाती थी। लेकिन इस बार गुप्त सूचना के आधार पर जमुई एसपी मदन कुमार आनंद के नेतृत्व में गठित टीम एवं STF के जवानों ने महिला नक्सली को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। 


इस बाबत जमुई एसपी मदन आनंद ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। बताया कि चकाई में 2010 में हुए दोहरे हत्याकांड में इस महिला नक्सली का हाथ था। साथ ही यह महिला नक्सली दस्ता की अहम सदस्य के रूप में काम कर रही थी। इसकी गिरफ्तारी को जमुई पुलिस बड़ी सफलता मान रही है। छापेमारी टीम में झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार के अलावे चकाई थाना प्रभारी राकेश कुमार, एसटीएफ के सशस्त्र बल सहित टेक्निकल सेल के जवान शामिल थे। 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता