ब्रेकिंग
CM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

Jamui News: नाबालिग से अश्लील हरकत काआरोपी लाल गमछा वाला नंदन यादव निकला शराब-बालू कारोबारी, पुलिस ने खोली पूरी कुंडली

जमुई के मड़वा पहाड़ी इलाके में नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत के आरोप में गिरफ्तार नंदन यादव और हरेराम यादव को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में दोनों के शराब तस्करी और अवैध बालू कारोबार से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है।

Jamui News: नाबालिग से अश्लील हरकत काआरोपी लाल गमछा वाला नंदन यादव निकला शराब-बालू कारोबारी, पुलिस ने खोली पूरी कुंडली
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Jamui News :' बिहार में जमुई शहर के नजदीक मड़वा पहाड़ी इलाके में अपने सहपाठी संग घूमने निकली नाबालिग छात्रा के साथ दरिंदगी और शर्मनाक और बेहद ही अश्लील हरकत का मुख्य आरोपी नंदन यादव और उसका साथी हरेराम यादव को लेकर अब एक बड़ी जानकारी निकलकर सामने आ रही है।


जानकारी के मुताबिक, मुख्य आरोपी नंदन यादव और उसका साथी हरेराम यादव न सिर्फ आपराधिक मानसिकता के थे, बल्कि शराब की तस्करी और अवैध बालू खनन के धंधे में शामिल रहे हैं। दरअसल, जमुई में लड़की से अश्लील हरकत करने के बाद पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों की कुंडली खंगाली गई तो उसमें यह एक बड़ी जानकारी निकलकर सामने आई है।


बताया जा रहा है कि ये दोनों आरोपी टाउन थाना क्षेत्र के प्रतापपुर निवासी हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, छात्र-छात्रा से दरिंदगी के दौरान दोनों शराब के नशे में थे। पुलिस ने उनके ही गांव (प्रतापपुर) के समीप मुठभेड़ के बाद दोनों को धर दबोचा। नंदन के पैर में गोली लगी है, जबकि हरेराम का पैर फ्रैक्चर है। दोनों अस्पताल में हैं।


अब पुलिस ने दोनों आरोपियों के शराब और अवैध बालू के धंधे में शामिल होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि दोनों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि दोनों कुंदर जाने वाले रास्ते से शराब का कारोबार चलाते थे। इसके अलावा प्रतापपुर घाट से इन दोनों का अवैध बालू का कारोबार चल रहा था। दोनों आरोपियों ने शराब और अवैध बालू के कारोबार से इन दिनों अच्छा-खासा रुपया कमाया था।