ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

मकर संक्रांति के दिन मछली के विवाद को लेकर पड़ोसी ने मारी गोली, गंभीर हालत में युवक सिकंदरा अस्पताल में भर्ती

बिहार के जमुई जिले में मकर संक्रांति के दिन एक युवक को पड़ोसियों ने मिलकर पिटाई की और फिर गोली मार दी। घायल युवक को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां वो जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

BIHAR POLICE
मछली के मारी गोली
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

jamui crime news: बिहार के जमुई जिले में मकर संक्रांति के दिन मछली के विवाद में एक युवक को गोली मारी गयी। गोली युवक के पड़ोसी ने ही मारी। घटना मथुरापुर की है जहां मछली के विवाद को लेकर मंगलवार की दोपहर 3 बजे एक युवक को पड़ोसी ने पेट में गोली मार दी। गोली लगने के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची लछुआड़ थाने की पुलिस और परिजनों ने उसे सिकंदरा अस्पताल में भर्ती कराया। जहां युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल युवक की पहचान मथुरापुर गांव निवासी श्रीराम पासवान का 26 वर्षीय पुत्र मनोज पासवान के रूप में हुई है। 


घायल युवक ने बताया कि तालाब से मछली चोरी करने का आरोप लगाकर उसके साथ उसका पड़ोसी मनीष, जितेंद्र पासवान का पुत्र कुणाल पासवान सहित अन्य लोगों के द्वारा मारपीट किया गया विरोध करने पर पड़ोसी मनीष ने उसे गोली मार दी। जबकि उसकी मां और बहन के साथ भी घर में घुसकर मारपीट की गई। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन शुरू की। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता