ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

Bihar news: दूल्हा पानी लेने उतरा, दुल्हन प्रेमी संग भाग निकली – जमुई में फिल्मी अंदाज़ में फरार हुई नई नवेली!

Bihar news: बिहार के जमुई जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। शादी के महज पांच दिन बाद विदाई कराकर ससुराल ले जा रहा दूल्हा जैसे ही रास्ते में पानी लेने के लिए कार से उतरा, उसकी नई नवेली दुल्हन मौका पाकर प्रेमी संग फरार हो गई।

दुल्हन फरार, जमुई दुल्हन प्रेमी संग भागी, दूल्हा पानी लेने गया, बिहार शादी मामला, runaway bride Bihar, Jamui love story, dulhan bhagi, viral news Jamui, doli ke baad bhagi dulhan, shocking wedding new
दुल्हन हो गई फरार
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

Bihar news: बिहार के जमुई जिले में एक अजीबोगरीब और फिल्मी अंदाज़ का मामला सामने आया है। शादी के कुछ ही दिन बाद एक नवविवाहिता ने अपने प्रेमी के साथ भागकर सबको चौंका दिया। झाझा प्रखंड के मछली पट्टी चौक पर यह घटना उस वक्त घटी, जब दूल्हा कार से उतरकर पानी लेने गया और लौटने पर कार से दुल्हन गायब मिली।


बारात बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र से आई थी और विवाह हंसी-खुशी संपन्न हुआ था। विदाई के पांच दिन बाद जब दुल्हन को ससुराल ले जाया जा रहा था, तो झाझा बाजार पहुंचने पर उसने प्यास लगने की बात कही। दूल्हा जब पानी लेने उतरा, तभी दुल्हन की नजर वहां खड़े अपने पुराने प्रेमी राजू कुमार पर पड़ी और वह मौका पाकर उसी के साथ फरार हो गई।


देखते ही देखते यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लड़की के पिता ने झाझा थाने में मामला दर्ज कराया, जिसमें राजू कुमार के अलावा टुनटुन दास, लखन दास, सुनीता देवी और कारी देवी को साजिश और अपहरण में सहयोग का आरोपी बनाया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि लड़की और राजू पहले से संपर्क में थे और भागने की पूरी योजना पहले से तैयार थी। सहेली की भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका रही।


थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि लड़की बालिग है और मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और लड़की की तलाश जारी है। यह पूरी घटना अब जमुई जिले में लोगों के बीच चर्चा का सबसे बड़ा मुद्दा बनी हुई है।