ब्रेकिंग
पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिश

Bihar News: डैम में दिखा विशालकाय मगरमच्छ, लोगों में दहशत का माहौल, रेस्क्यू में जुटा वन विभाग

जमुई के बरहट कुकुरझप डैम में 12 फीट लंबा मगरमच्छ दिखने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है. मौके पर स्थानीय पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंची है और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है.

Bihar News
डैम में दिखा मगरमच्छ
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: जमुई के बरहट प्रखंड के कुकुरझप डैम में शुक्रवार की दोपहर एक विशालकाय मगरमच्छ देखा गया। वही स्थानीय लोगों की नजर पड़ने पर अफरा तफरी का माहौल हो गया हालांकि जानकारी मिलने के बाद बरहट थाने की पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है और छानबीन में जुट गई है। 


बताया जा रहा है कि मछली पालन का देखभाल करने वाले कर्मचारी मनोज कुमार शुक्रवार की दोपहर नाव के जरिए मछली को दाना दे रहा था, तभी उसकी नजर डैम में सूखे स्थान पर घूम रहे एक विशाल मगरमच्छ पर पड़ी जिसके बाद उसके द्वारा पूरी घटना की जानकारी बरहट थानाध्यक्ष को दिया गया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष खुद दलबल के साथ वहां पहुंचे और अपने मोबाइल से ही मगरमच्छ का वीडियो बनाया और पूरे मामले की जानकारी वन विभाग की टीम को दिया गया। 


वहीं वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और मगरमच्छ को पकड़ने की कोशिश में लग गई है। बताया जाता है कुछ महीने पहले भी एक मगरमच्छ वहां देखा गया था। जिसे कुछ लोगों द्वारा मार दिया गया था। वही वन विभाग की टीम ने बताया कि इतना बड़ा मगरमच्छ देखने से प्रतीत होता है कि यह मगरमच्छ 20 साल से ऊपर का है।  


स्थानीय लोगों ने बताया कि डैम में दो मगरमच्छ हुआ करते थे लेकिन एक की मौत हो गई जबकि दूसरा अब भी है। जब भी इसमें मछली का बीज डाला जाता है तो मछली को इस मगरमच्छ के द्वारा खा लिया जाता था। इस बार भी मत्स्य विभाग के द्वारा उक्त डैम का टेंडर की प्रक्रिया की गई थी। जिसके बाद एक कंपनी के द्वारा उक्त टीम में मछली पालन के लिए बीज छोड़ गया था। लेकिन उन लोगों को उम्मीद है कि इस बार भी मछली को मगरमच्छ के द्वारा खा लिया जाएगा और उन्हें नुकसान के अलावा कुछ होने वाला नहीं है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता