ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

दुर्गापूजा के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में आर्मी जवान और पुलिसकर्मी में भिड़ंत, सर्किल इंस्पेक्टर से हुई हाथापाई

JAMUI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या,लूट, छिनतई, गोलीबारी और हाथापाई की खबरें निकलर सामने नहीं आती हो। इसी

दुर्गापूजा के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में आर्मी जवान और पुलिसकर्मी में भिड़ंत, सर्किल इंस्पेक्टर से हुई हाथापाई
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

JAMUI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या,लूट, छिनतई, गोलीबारी और हाथापाई की खबरें निकलर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जमुई जिले से निकलकर सामने आया है। जहां एक सेना के जवान ने बिहार पुलिस के जवानों के साथ हाथपाई की है। उसके बाद स्टेट पुलिस ने एक्शन लेते हुए सेना के जवान को अरेस्ट कर लिया है। 


दरअसल, जिले में अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। ऐसे में अब सिकंदरा थाना क्षेत्र में दबंगों का मन इतना बढ़ गया कि दबंगों ने थाना से महज कुछ ही दूरी पर दरोगा और कई पुलिसकर्मी को मारपीट किया। जिसमें पुलिसकर्मी बुरी तरह से घायल हो गए। सबसे बड़ी बात यह रही कि इस मामले में एक सेना का जवान भी शामिल था। उसके बाद इस जवान को जब सर्किल इंस्पेक्टर गिरफ्तार करने पहुंचे तो आर्मी के जवान ने उनको भी पीट डाला। 


बताया जा रहा है कि, सिकंदरा थाना क्षेत्र में दुर्गा मंदिर के समीप सांस्कृतिक कार्यक्रम में तैनात पुलिसकर्मी के साथ मारपीट मामले में पुलिस ने एक आर्मी जवान सहित दो दबंग को गिरफ्तार किया है। यहां  सोमवार की रात सिकंदरा चौक स्थित दुर्गा पूजा समिति की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से प्रखंड पंचायत राज्य पदाधिकारी राजीव रोशन को मजिस्ट्रेट बनाया गया था। इनके साथ सिकंदरा थाना के दरोगा सोनू कुमार, रामाशीष प्रसाद यादव, विकास कुमार चौरसिया, सिपाही चुनमुन कुमार, अजय कुमार, देव कृष्ण कुमार और मोहम्मद शाहबाज ड्यूटी कर रहे थे। 



यह सांस्कृतिक कार्यक्रम थाना से महज कुछ ही दूरी पर हो रहा था कार्यक्रम के दौरान सिकंदरा चौक पर तैनात मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारी के साथ आर्मी जवान अखिलेश कुमार विकास कुमार और सूरज कुमार के द्वारा दरोगा के साथ मारपीट और गाली गलौज करने लगा।  इस दौरान बचाने पहुंचे अन्य पुलिसकर्मी के साथ भी मारपीट की और वर्दी फाड़ दिया। 



उधर, इस घटना की जानकारी के बाद अन्य पुलिसकर्मी को आते देख बाकी दबंग फरार हो गए। हालांकि, पुलिस ने विकास को गिरफ्तार कर लिया, जबकि बाकी वहां से फरार हो गए थे। दोबारा गिरफ्तारी के लिए जब आर्मी जवान अखिलेश कुमार को उसके घर से गिरफ्तार करने पुलिस पहुंची थी तो इस दौरान आर्मी जवान ने सिकंदरा थाना के सर्किल इंस्पेक्टर श्रीकांत कुमार पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो लेकिन आर्मी जवान को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं घटना में शामिल सूरज सहित अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।