ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

BIHAR: बहू ने ससुर पर लगाया मारपीट कर जबरन धर्म परिवर्तन करने का आरोप, पति के साथ पहुंची जमुई एसपी कार्यालय

पीड़िता का कहना है कि ससुर तारनी दास, सास सुरुती देवी और देवर कन्हैया दास करीब दो साल पहले ही ईसाई धर्म अपना चुके हैं और अब उन पर भी धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रहे हैं। उसे डायन बताकर जबरन ओझा से बाल कटवाया गया।

bihar
ससुर पर गंभीर आरोप
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: बिहार के जमुई जिले में एक बहू ने ससुर पर गंभीर आरोप लगा है। बहू का कहना है कि उसके ससुर उसके साथ मारपीट करते हैं और जबरन धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाते हैं। मामला जमुई जिले के झाझा प्रखंड के बलियाडीह गांव की है। 


जहां की रहने वाली सोनाली देवी ने ससुराल पक्ष पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। सोमवार को वह अपने पति सहदेव दास के साथ समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय पहुंची और आवेदन देकर पुलिस कप्तान से न्याय की गुहार लगाई।


पीड़िता ने बताया कि 25 मई की रात करीब आठ बजे देवर कन्हैया दास और पंचू दास ने उसे डायन कहकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। सोनाली देवी का कहना है कि वह अपने हिस्से की जमीन पर मकान बनाकर रहती हैं, जबकि उनके पति कोलकाता में नौकरी करते हैं।


उन्होंने आरोप लगाया कि ससुर तारनी दास, सास सुरुती देवी और देवर कन्हैया दास करीब दो साल पहले ईसाई धर्म अपना चुके हैं और अब उन पर भी धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रहे हैं। जब उन्होंने इससे इनकार किया, तो उनके साथ मारपीट की जाने लगी और उन्हें घर से निकालने की कोशिश की गई। आरोप है कि जब तक वह धर्म परिवर्तन नहीं करेंगी, उन्हें जमीन का हिस्सा नहीं मिलेगा।


पीड़िता ने यह भी बताया कि उसे डायन बताकर जबरन ओझा से बाल कटवाया गया। जब वह हिन्दू देवी-देवताओं की पूजा करती हैं, तो उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। सोनाली देवी ने कहा कि वह इस मामले को लेकर दो बार झाझा थाना गईं, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। पंचायत स्तर पर समझौता भी कराया गया, मगर ससुराल पक्ष नहीं माना। अब उन्होंने एसपी से न्याय की मांग करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस मामले पर झाझा थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मामला जमीन विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता