ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

छोटी सी बात को लेकर पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, चलती ट्रेन के आगे कूदी; हसबैंड की भी गई जान

JAMUI : बिहार के जमुई से एक हैरान कर देने वाला खबर सामने आया है। जहां एक महिला महज छोटी सी बात को लेकर अपने पति से नाराज हो गई। इसके बाद उसने बड़ा ही खतरनाक कदम उठाया है। इसके बाद अ

छोटी सी बात को लेकर पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, चलती ट्रेन के आगे कूदी; हसबैंड की भी गई जान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

JAMUI : बिहार के जमुई से एक हैरान कर देने वाला खबर सामने आया है। जहां एक महिला महज छोटी सी बात को लेकर अपने पति से नाराज हो गई। इसके बाद उसने बड़ा ही खतरनाक कदम उठाया है। इसके बाद अब इस घटना की चर्चा पुरे इलाके में काफी जोर-शोर से हो रही है। हर किसी के जुबान पर इसी घटना की चर्चा हो रही है। 


मिली जानकारी के मुताबिक जमुई में एक पत्नी चलती ट्रेन के आगे छलांग इस लिए लगा दी कि पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। लिहाजा पत्नी को बचाने के चक्कर में पति भी ट्रेन की चपेट में आ गया। जिसके बाद इस खौफनाक घटना में दोनों की मौत हो गई। यह घटना जुमई जिले के किऊल-जसीडीह रेलखंड के तलवा रेलवे हॉल्ट के समीप की है। 


वहीं, इस घटना में मृतक की पहचान झाझा प्रखंड क्षेत्र के बलियाड़ीह गांव निवासी 25 वर्षीय कृष्णा दास तथा उसकी 20 वर्षीय पत्नी सोनी देवी के रूप में की गई है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आरपीएफ इंस्पेक्टर शंकर दास ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। जिससे नाराज होकर ट्रेन का आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। 


बताया जा रहा है कि, पति कृष्ण रविदास का उसकी पत्नी सोनी देवी के साथ कुछ दिन पहले ही घरेलू मामले को लेकर विवाद हो गया था। जिससे नाराज उसकी पत्नी अपने 6 माह के पुत्र के साथ अपने मायके बांका चली आई थी। लिहाजा नाराज पत्नी को मनाने के लिए उसका पति कृष्णा दास भी पहुंचा। लेकिन वह नहीं मानी और रात ही अपने बच्चे को लेकर आत्महत्या के लिए निकल गई। 


उधर, पत्नी के घर से निकलते ही पीछे-पीछे पति भी चल पड़ा। वह सियाटांड़ गांव स्थित अपने एक रिश्तेदार के घर पहुंचे। जहां दोनों देर रात रहे। इस दौरान  उसके रिश्तेदार भी उसे काफी समझाया लेकिन वह मानने के लिए तैयार नहीं थी।अब शुक्रवार की सुबह अपने बच्चे को लेकर टेलवा रेलवे होल्ट पहुंच गई। जहां हावड़ा रक्सौल एक्सप्रेस ट्रेन आते ही वह अपने बच्चे को प्लेटफार्म पर रखकर ट्रेन के आगे कूद गई।