ब्रेकिंग
आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई: समस्तीपुर के पूर्व सब-रजिस्ट्रार मणिरंजन सेवा से बर्खास्तगया के दुर्गाबाड़ी झाड़ू गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान बिहार में नहीं चलेगी कोचिंग संस्थानों की मनमानी: निजी शिक्षण संस्थानों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी, छात्र हितों को लेकर मुख्यमंत्री सख्तमंत्री नीतीश मिश्रा ने ‘वैश्विक बिहारी डिजिटल प्लेटफॉर्म किया लॉन्च, दुनिया भर में फैले लाखों बिहारियों के बीच सेतु का करेगा काम1St Bihar की खबर पर DM ने लगाई मुहर, SDO की जांच में मामला सत्य पाया गया, दोषियों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाईआय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई: समस्तीपुर के पूर्व सब-रजिस्ट्रार मणिरंजन सेवा से बर्खास्तगया के दुर्गाबाड़ी झाड़ू गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान बिहार में नहीं चलेगी कोचिंग संस्थानों की मनमानी: निजी शिक्षण संस्थानों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी, छात्र हितों को लेकर मुख्यमंत्री सख्तमंत्री नीतीश मिश्रा ने ‘वैश्विक बिहारी डिजिटल प्लेटफॉर्म किया लॉन्च, दुनिया भर में फैले लाखों बिहारियों के बीच सेतु का करेगा काम1St Bihar की खबर पर DM ने लगाई मुहर, SDO की जांच में मामला सत्य पाया गया, दोषियों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई

Bihar Teacher News: फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी कर रहे कई शिक्षक बर्खास्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी के बड़े एक्शन के बाद मचा हड़कंप

Bihar Teacher News: इस बड़े एक्शन ने फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी कर रहे शिक्षकों में तहलका मचा हुआ है. कई शिक्षक हुए बर्खास्त, कई पर लटकी है तलवार. तो कई घर छोड़कर हो चुके हैं फरार.

Bihar Teacher News
शिक्षक हुए बर्खास्त
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar Teacher News: जमुई जिले के बरहट प्रखंड ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय नगदेवा के तीन शिक्षक पर फर्जी दस्तावेज़ के साथ नौकरी करने मामले में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बर्खास्त कर दिया है। जबकि जिले में अभी भी सात शिक्षक पर भी फर्जी दस्तावेज़ पर नौकरी करने मामले को लेकर कार्रवाई की तलवार लटकी हुई है। जिसको लेकर लगातार नोटिस भेजा जा रहा है लेकिन सभी गायब है। 


वहीं, सभी फरार शिक्षक में खैरा प्रखंड के नवीन प्राथमिक विद्यालय बोधिठिका में कार्यरत अभिषेक आनंद, नवीन प्राथमिक विद्यालय डेनीखाड़ में कार्यरत प्रियंका कुमारी नवीन, प्राथमिक विद्यालय बरदौन में कार्यरत प्रीति कुमारी मध्य विद्यालय खैरा में कार्यरत संतोष कुमार, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय कोकिलचन मंडप खैरा में कार्यरत संध्या कुमारी, झाझा प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सुगवाउड़ान में कार्यरत जुली कुमारी, जमुई प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय गोपलामारण में कार्यरत राज किशोर तांती, उक्त सभी शिक्षकों को बर्खास्त किया जाना हैं। 


वहीं, उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रिंसिपल अशोक कुमार ने बताया कि अन्नू कुमारी, गोपाल कुमार, रवि कुमार रवि, तीनों प्राथमिक विद्यालय कैरीबांक में 2015 में स्कूल में योगदान किए थे. जबकि 2017 में कैरीबांक स्कूल उत्क्रमित मध्य विद्यालय नगदेवा में मर्ज हो गया है। तब से यहां कार्यरत थे। लेकिन सक्षमता परीक्षा फॉर्म भरने के बाद मार्च 2024 से अन्नू कुमारी स्कूल आना बंद कर दी थी. 


जबकि गोपाल और रवि कुमार रवि ने 6 दिसंबर से स्कूल आना बंद कर दिया था. वहीं, विभाग के द्वारा 7 अप्रैल को प्रखंड इकाई बरहट प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रवण पांडेय के द्वारा लेटर जारी कर स्थापना कार्यक्रम पदाधिकारी सीमा कुमारी को देते हुए कार्रवाई की अनुशंसा की है। बताया जाता है सक्षमता परीक्षा फॉर्म भरने और परीक्षा के बाद से लगातार जिले के दस शिक्षक लगातार अनुपस्थित हैं. जिसके बाद कई बार नोटिस के बाद भी उपस्थित नहीं हो रहे थे, जबकि सार्टिफिकेट में दिए गए स्थान पर भी लोगों को भेजा गया, पता लगाया गया, लेकिन वहां ये लोग नहीं मिले, तब शिक्षा विभाग के आदेश के बाद तीन पर कार्रवाई की गई है जबकि 7 पर अभी कार्रवाई होनी बाकी है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता