ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाब

Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षा विभाग का अजब कारनामा, स्कूल के सभी शिक्षकों का एकसाथ कर दिया तबादला; हो गई फजीहत

Bihar Teacher News: जमुई के चकाई प्रखंड के मोरियाडीह प्राथमिक विद्यालय में सभी शिक्षकों के तबादले से स्कूल पूरी तरह शिक्षकविहीन हो गया है, जिससे 95 बच्चों की पढ़ाई बाधित हो गई। ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

Bihar Teacher News
प्रतिकात्मक
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Teacher News: जमुई जिले के चकाई प्रखंड स्थित नवीन प्राथमिक विद्यालय मोरियाडीह में हाल ही में सभी शिक्षकों के तबादले के बाद स्कूल पूरी तरह शिक्षकविहीन हो गया है। इस कारण विद्यालय में पढ़ रहे 95 छात्रों की पढ़ाई बाधित हो गई है और क्षेत्र में ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है।


विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका वंदना कुमारी ने 26 जून को स्थानांतरण के बाद नए विद्यालय में योगदान दे दिया और एक पत्र के माध्यम से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को सूचित किया कि अब मोरियाडीह विद्यालय में कोई शिक्षक शेष नहीं है। विद्यालय में न तो प्रधानाध्यापक हैं, न सहायक शिक्षक और न ही चपरासी।


इस स्थिति से शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर यही हाल रहा तो विद्यालय को तालाबंद कर स्मारक घोषित कर देना चाहिए।इस पूरे घटनाक्रम के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी राजेश कुमार ने गुरुवार को विद्यालय का दौरा किया और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रभाव से दो शिक्षकों को अस्थायी रूप से प्रतिनियुक्त कर पढ़ाई शुरू करवाई।


हालांकि यह कदम फिलहाल पढ़ाई बहाल करने के लिए उठाया गया है, लेकिन स्थायी समाधान अब भी अधर में है। ग्रामीणों और छात्रों को उम्मीद है कि शिक्षा विभाग जल्द ही इस विद्यालय के लिए स्थायी शिक्षक नियुक्त करेगा ताकि बच्चों की पढ़ाई सुचारू रूप से चल सके।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता