ब्रेकिंग
अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..

बिहार : पुलिस टीम पर बालू माफिया का हमला, तीन जवान घायल

JAMUI: बिहार में अपराधियों का हौसला कितना बुलंद है इसका उदहारण तो लगभग हर रोज़ सामने आता है लेकिन ताज़ा मामला जमुई का है, जहां बालू माफियाओं ने पुलिस की टीम पर हमला कर दिया। इस घटना

बिहार : पुलिस टीम पर बालू माफिया का हमला, तीन जवान घायल
First Bihar
2 मिनट

JAMUI: बिहार में अपराधियों का हौसला कितना बुलंद है इसका उदहारण तो लगभग हर रोज़ सामने आता है लेकिन ताज़ा मामला जमुई का है, जहां बालू माफियाओं ने पुलिस की टीम पर हमला कर दिया। इस घटना में तीन जवान घायल हो गए हैं। टीम अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची थी लेकिन माफियाओं ने जवानों पर निशाना साध दिया।




घटना नगर थाना क्षेत्र के मझुई की है। यहां अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस अधिकारी और कर्मियों के ऊपर बालू माफियाओं ने हमला कर दिया। इस हमले में पुलिस के तीन जवान घायल हैं। फिलहाल तीनों का इलाज चल रहा है। घटना गुरुवार देर शाम की है। 




आपको बता दें, अवैध बालू खनन के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। लेकिन ये माफिया अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहे और लगातार अवैध बालू खनन के मामले भी सामने आ रहे हैं। लेकिन जमुई में जब पुलिस की टीम कार्रवाई करने पहुंची तो माफियाओं ने हमला बोल दिया। इस दौरान तीन पुलिस वाले हमले के शिकार हो गए। 

टैग्स