ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

BIHAR NEWS : मालगाड़ी के ऊपर बैठे युवक का तांडव, नीचे उतारने गए CRPF चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला

JAMUI : बिहार के जमुई से एक हैरतअंगेज कर देने वाली खबर सामने आयी है। यहां लखीसराय-जमुई रेलखंड पर एक व्यक्ति मालगाड़ी के ऊपर चढ़कर सफर करने लगा। यह मामला भलुई हॉल्ट पर हुआ। जब लोगों

BIHAR NEWS : मालगाड़ी के ऊपर बैठे युवक का तांडव, नीचे उतारने गए CRPF चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

JAMUI : बिहार के जमुई से एक हैरतअंगेज कर देने वाली खबर सामने आयी है। यहां लखीसराय-जमुई रेलखंड पर एक व्यक्ति मालगाड़ी के ऊपर चढ़कर सफर करने लगा। यह मामला भलुई हॉल्ट पर हुआ। जब लोगों ने देखा कि एक युवक मालगाड़ी के ऊपर चढ़कर सफर कर रहा है तो तो सनसनी फैल गयी। इसके बाद युवक को उसे नीचे उतरने के लिए कहा गया तो उसने मना कर दिया। जिसके बाद एक युवक ने उसे नीचे लाने की कोशिश की और खुद भी वह ट्रेन की छत पर चढ़ने लगा। लेकिन मालगाड़ी की छत पर बैठे इस शख्स ने अचानक चाकू से उस युवक पर हमला बोल दिया और उसे जख्मी कर दिया।


जानकारी के मुताबिक किउल- जमुई रेलखंड के भलुई रेलवे हॉल्ट पर मालगाड़ी के छत पर चढ़े एक युवक हाई वोल्ट तार छूने  की कोशिश कर रहा था। जिसे वहां मौजूद दर्जन यात्री देख रहे थे। किसी ने भी उसे बचाने की कोशिश नहीं की लेकिन छुट्टी पर अपने घर मननपुर पहुंचे एक सीआरपीएफ जवान ने हिम्मत दिखाते हुए मालगाड़ी के छत पर चढ़कर उक्त युवक को बचाने की कोशिश किया तो युवक ने चाकू से सीआरपीएफ जवान के सिर पर हमला कर दिया। युवक द्वारा सीआरपीएफ जवान को एक-एक कर पांच चाकू उक्त युवक द्वारा मारा गया जिसमें वह गंभीर होकर घायल हो गया।


इधर घटना के बाद वहां मौजूद लोग आक्रोशित हो गए और ट्रेन के छत पर खड़े युवक को पकड़ लिया और उसे नीचे रेलवे ट्रैक पर लाकर  दर्जन लोगों ने जमकर उसकी पिटाई कर दी। वही चाकू से हमला करने का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि सीआरपीएफ जवान उक्त युवक को बचाने की कोशिश के लिए ट्रेन पर चढ़ रहा था।


तभी युवक ने चाकू से तीन बार उसके सिर में मारा और चौथा चाकू उसके गाल और गर्दन पर मारा जिसमें सीआरपीएफ जवान घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए जमुई के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल जवान की पहचान लखीसराय जिले के मननपुर निवासी नगीना यादव का 35 वर्षीय  पुत्र अभिमन्यु कुमार यादव के रूप में की गई है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता