ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

BIHAR NEWS: मुंगेर में गंगा स्नान के दौरान दो युवक डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

मुंगेर के शिवकुंड गांव स्थित गंगा नदी के घाट पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब दो युवक नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गये। स्थानीय गोताखोर की मदद से एक युवक का शव बरामद किया गया है जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

BIHAR
गंगा में डूबे
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: बिहार के मुंगेर जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। हेमजापुर थाना क्षेत्र के शिवकुंड गांव के पास गंगा नदी में स्नान करने गए दो युवक डूब गए। स्थानीय गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद एक युवक का शव बरामद कर लिया, जबकि दूसरे की तलाश अभी जारी है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।


बताया जा रहा है कि हेमजापुर थाना अंतर्गत शिवकुंड गांव निवासी मोहन मिश्र का भगना सत्यम कुमार और बिट्टू कुमार स्नान के लिए गंगा घाट पहुंचे थे। स्नान के दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। गहराई का सही अंदाजा न लगने के कारण दोनों बच नहीं सके।


घटना की सूचना मिलते ही गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों की तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद बिट्टू कुमार का शव बरामद कर लिया गया, लेकिन सत्यम कुमार की तलाश अभी भी जारी है। 


घटना की जानकारी मिलते ही धरहरा के अंचल अधिकारी (CO) और हेमजापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, गंगा घाट पर भारी संख्या में स्थानीय लोग भी जमा हो गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, और गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। प्रशासनिक टीम लापता युवक की तलाश में जुटी हुई है।

इम्तियाज खान की रिपोर्ट

टैग्स