ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

बिहार: जिंदा महिला का बना दिया फर्जी डेथ सर्टिफिकेट, शिकायत लेकर पहुंची तो अधिकारियों में मचा हड़कंप

JAMUI: बिहार के सरकारी विभागों में लापरवाही कोई नई बात नहीं है, अक्सर सरकारी अधिकारियों के ऊपर लापरवाही के आरोप लगते रहे हैं। ताजा मामला जमुई से सामने आया है, जिसको जानकर हर कोई है

बिहार: जिंदा महिला का बना दिया फर्जी डेथ सर्टिफिकेट, शिकायत लेकर पहुंची तो अधिकारियों में मचा हड़कंप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: बिहार के सरकारी विभागों में लापरवाही कोई नई बात नहीं है, अक्सर सरकारी अधिकारियों के ऊपर लापरवाही के आरोप लगते रहे हैं। ताजा मामला जमुई से सामने आया है, जिसको जानकर हर कोई हैरान है। यहां रिश्वत लेकर एक जीवित महिला का फर्डी डेथ सर्टिफिकेट अधिकारी द्वारा जारी कर दिया गया। महिला जब खुद का मृत्यु प्रमाणपत्र अपने हाथ में लेकर सरकारी दफ्तर पहुंची तो हड़कंप मच गया।


दरअसल, पूरा मामला चकाई प्रखंड से जुड़ा है, जहां एक युवक ने सौतेली मां की जमीन को हड़पने के लिए सरकारी अधिकारियों को घूस देकर उसका फर्जी डेथ सर्टिफिकेट बनवा लिया था।बुधुआडीह गांव की रहने वाली लखपति देवी को मृत घोषित करते हुए पिछले साल 20 सितंबर को प्रखंड कार्यालय के अधिकारी ने मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया था। जब लखपति देवी को इस बात की जानकारी हुई तो वह प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय में पहुंच गई।


लखपति देवी ने आवेदन देकर खुद के जिंदा होने की बात कही है और डेथ सर्टिफिकेट को रद्द करने की मांग की है। डीडीसी शशि शेखर चौधरी ने कहा है कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी अधिकारी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मामले के सामने आने के बाद प्रखंड कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया है। उधर, लखपति देवी के सौतेले बेटे की करतूत सामने आने के बाद पूरे इलाके में उसकी निंदा हो रही है।