ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: आधी रात को हॉस्टल छोड़कर निकल गईं 55 छात्राएं, स्कूल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप, DM ने दिए जांच के आदेश

JAMUI: जमुई स्थिति सोनो कस्तूरबा गांधी विद्यालय में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब स्कूल के हॉस्टल में रह रही 55 छात्राएं किसी को बिना कुछ बताए एकसाथ हॉस्टल छोड़कर निकल गई। इस बात

बिहार: आधी रात को हॉस्टल छोड़कर निकल गईं 55 छात्राएं, स्कूल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप, DM ने दिए जांच के आदेश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: जमुई स्थिति सोनो कस्तूरबा गांधी विद्यालय में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब स्कूल के हॉस्टल में रह रही 55 छात्राएं किसी को बिना कुछ बताए एकसाथ हॉस्टल छोड़कर निकल गई। इस बात की जानकारी न तो वार्डन को थी और ना ही नाइट गार्ड को ही इसकी भनक लगी। सुबह जब वार्डन की नींद खुली तो हॉस्टल में एक भी छात्रा मौजूद नहीं थी, जिसके बाद हॉस्टल में हड़कंप मच गया।


कस्तूरबा गांधी विद्यालय प्रबंधन द्वारा छात्राओं की खोजबीन शुरू की गई तो तीन छात्राओं को सोनो चौक से वापस हॉस्टल पहुंचाया गया। वहीं दो बच्चियों को चकाई से बरामद किया गया। देर शाम तक करीब एक दर्जन छात्राओं को वापस छात्रावास पहुंचा दिया गया हालांकि अब भी कई छात्राएं हॉस्टल वापस नहीं पहुंची हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं।


बताया जा रहा है कि शनिवार के बाद उन्हें खाना नहीं दिया गया था। खाना नहीं मिलने से परेशान छात्राएं देर रात हॉस्टल निकल गईं। सभी 55 छात्राएं हॉस्टल से बिना किसी को कुछ बताए अपने अपने घर के लिए रवाना हो गई थीं। छात्राओं का आरोप है कि विद्यालय प्रबंधन और रसोईया खाना बनाने में सहयोग करने का दबाव बनाते हैं। छात्राओं का आरोप है कि हॉस्टल में न तो साफ सफाई की व्यवस्था है और ना हीं खाने पीने की ही अच्छी व्यवस्था है जिससे वे परेशान हैं।



रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता