ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

चकाई सीट से सुमित सिंह ने मारी बाजी, पूरे बिहार में एकमात्र निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीते

PATNA : बिहार में देर रात तक सस्पेंस बना हुआ है. लेकिन एक बार फिर से बिहार में एनडीए की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है. बिहार चुनाव के नतीजों के मुताबिक एनडीए 120 सीटों पर जीत चुकी

चकाई सीट से सुमित सिंह ने मारी बाजी, पूरे बिहार में एकमात्र निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीते
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में देर रात तक सस्पेंस बना हुआ है. लेकिन एक बार फिर से बिहार में एनडीए की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है. बिहार चुनाव के नतीजों के मुताबिक एनडीए 120 सीटों पर जीत चुकी है जबकि 109 सीटों पर आरजेडी के उम्मीदवारों ने बाजी मारी है. लेकिन जमुई जिले के चकई सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे सुमित सिंह ने सबको चौंका दिया है.


जमुई जिले के चकाई विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सुमित कुमार सिंह ने बाजी मारी है. पूरे बिहार में अभी तक सुमित सिंह एकमात्र ऐसे चुनाव जीतने वाले उम्मीदवार हैं, जिन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर बाजी मारी है. अब तक जितने भी रिजल्ट सामने आये हैं, वे उम्मीदवार दलीय टिकट पर चुनाव जीते हैं लेकिन सुमित सिंह ने राजद, जेडीयू और लोजपा समेत तमाम पार्टियों के उम्मीदवारों को जोरदार झटका दिया है.


निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर सुमित सिंह को 45300 से अधिक वोट मिले हैं. जबकि आरजेडी के सावित्री देवी को 44700 से अधिक मत हासिल हुए हैं. चकई सीट पर जेडीयू के संजय प्रसाद को 39205 और लोजपा के संजय कुमार मंडल को 22575 वोट हासिल हुए हैं.


आपको बता दें कि इससे पहले, रुझानों में NDA ने सुबह साढ़े 10 बजे ही बहुमत का आंकड़ा छू लिया था, लेकिन करीब आठ घंटे बाद यानी शाम साढ़े छह बजे के करीब तस्वीर बदल गई. NDA 134 से घटकर 120 पर आ गया. हालांकि, दो घंटे बाद ही उसने फिर 123 सीटों पर बढ़त के साथ रुझानों में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया.


चुनाव आयोग के मुताबिक 4 सीटों पर जीत-हार का अंतर महज 200 वोट हैं. जबकि 24 सीटों पर जीत-हार का अंतर 1000 वोट हैं. 32 सीट पर 2000 वोटों का अंतर है. 48 सीटों पर जीत-हार का फासला सिर्फ 3000 वाेट है. उप निर्वाचन अधिकारी आशीष कुंद्रा ने बताया कि अबतक आधे से अधिक सीटों पर मतगणना कार्य पूर्णता की ओर है. कुल 4 करोड़ मतों में से 2.7 करोड़ वोटों की गिनती कर ली गई है. रात तक सभी नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे.