ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

अनन्या एक्सप्रेस ट्रेन के ब्रेक शू में लगी आग, जमुई रेलवे स्टेशन पर मची अफरा-तफरी

JAMUI: जमुई से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां रेलवे स्टेशन पर खड़ी अनन्या एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच A1 के ब्रेक शू में अचानक आग लग गई। जिसके कारण स्टेशन परिसर में अफरा-तफर

अनन्या एक्सप्रेस ट्रेन के ब्रेक शू में लगी आग, जमुई रेलवे स्टेशन पर मची अफरा-तफरी
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

JAMUI: जमुई से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां रेलवे स्टेशन पर खड़ी अनन्या एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच A1 के ब्रेक शू में अचानक आग लग गई। जिसके कारण स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गयी। करीब एक घंटे तक ट्रेन जमुई रेलवे स्टेशन पर ही रुकी रही। वही कई अन्य गाड़ियों के परिचालन पर भी खासा असर देखने को मिला।


बता दें कि अनन्या एक्सप्रेस ट्रेन झाझा स्टेशन के बाद डायरेक्ट पटना जंक्शन रूकती है। चौराहा स्टेशन से ही यात्रियों को ट्रेन में खराबी महसूस हो रही थी अचानक जमुई स्टेशन पर आकर ट्रेन रुक गई। ब्रेक शो में आग लगने के कारण पूरे बोगी धूआं से भर गया। जिसके बाद किसी तरह दर्जनों फायर यंत्रों की मदद से आग बुझाया गया।


जमुई स्टेशन के पास 22135 अप अनन्या एक्सप्रेस एसी  बोगी ए 1 कोच  के ब्रेक शू में अचानक आग लग गई। जिसके बाद ट्रेन में काफी अफरा-तफरी मच गई। हालांकि काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया और एक बड़ी घटना होने से बच गई। यह घटना जमुई स्टेशन के पास हुई। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।


जानकारी के अनुसार कोलकाता से आ रही अनन्या एक्सप्रेस ट्रेन जब जमुई स्टेशन पहुंची तो ट्रेन के A 1 एसी टू टायर बोगी के नीचे स्थित ब्रेक शू में आग लग गई। आग की लपटे अचानक तेज होने लगी और धुंआ पूरे स्टेशन परिसर में फैलने लगा। अचानक लगी आग से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग बोगी खाली कर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।


वहीं स्थानीय स्तर पर आग को ट्रेन में रखे कई अग्निशमन यंत्र से बुझाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इधर  यात्रियों एवं रेलवे कर्मियों की सूझबूझ से आग को नियंत्रित कर लिया गया।आग पर काबू पाने के बाद यात्रियों और रेलवे कर्मियों ने राहत की सांस ली।कोच स्टाफ सुजय सरकार ने बताया कि ब्रेक शू गरम हो गया और आग लग गया।आग लगने के बाद गाड़ी बंद हो गई। धुआं निकल रहा था जिससे पता चला की आग लग गई।


जमुई जीआरपी प्रमोद कुमार बताया कि अनन्या एक्सप्रेस ट्रेन ब्रेक शू में आग की चिंगारी निकल रहा था। यह आग ब्रेक शू के घर्षण से लगी है। आग पर काबू पा लिया गया है। वही जीआरपी पंकज कुमार ने बताया कि ट्रेन के ब्रेक शू में शाम 7:15 पर आग लगी थी। जिससे कारण यह ट्रेन लगभग 1 घंटे तक जमुई स्टेशन पर खड़ी रही। ट्रेन को 8:10 पर पटना के लिए प्रस्थान किया गया है। वही ट्रेन के गार्ड एस.के चौरसिया ने बताया कि ब्रेक जाम होने के कारण यह घटना हुई।अनन्या एक्सप्रेस ट्रेन के ब्रेक शू में लगी आग, जमुई रेलवे स्टेशन पर मची अफरा-तफरीअनन्या एक्सप्रेस ट्रेन के ब्रेक शू में लगी आग, जमुई रेलवे स्टेशन पर मची अफरा-तफरीअनन्या एक्सप्रेस ट्रेन के ब्रेक शू में लगी आग, जमुई रेलवे स्टेशन पर मची अफरा-तफरीअनन्या एक्सप्रेस ट्रेन के ब्रेक शू में लगी आग, जमुई रेलवे स्टेशन पर मची अफरा-तफरीअनन्या एक्सप्रेस ट्रेन के ब्रेक शू में लगी आग, जमुई रेलवे स्टेशन पर मची अफरा-तफरी

अनन्या एक्सप्रेस ट्रेन के ब्रेक शू में लगी आग, जमुई रेलवे स्टेशन पर मची अफरा-तफरी

अनन्या एक्सप्रेस ट्रेन के ब्रेक शू में लगी आग, जमुई रेलवे स्टेशन पर मची अफरा-तफरीअनन्या एक्सप्रेस ट्रेन के ब्रेक शू में लगी आग, जमुई रेलवे स्टेशन पर मची अफरा-तफरी

अनन्या एक्सप्रेस ट्रेन के ब्रेक शू में लगी आग, जमुई रेलवे स्टेशन पर मची अफरा-तफरी


रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता