ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

जमुई दौरे पर मंत्री सुमित सिंह, अपने क्षेत्र में कई संस्थानों का किया उद्घाटन

PATNA : बिहार सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह इन दिनों अपने क्षेत्र में हैं. बुधवार को अपने विधानसभा क्षेत्र चकाई समेत अंग प्रदेश में सुमित सिंह ने इल

जमुई दौरे पर मंत्री सुमित सिंह, अपने क्षेत्र में कई संस्थानों का किया उद्घाटन
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह इन दिनों अपने क्षेत्र में हैं. बुधवार को अपने विधानसभा क्षेत्र चकाई समेत अंग प्रदेश में सुमित सिंह ने इलेक्ट्रिक शोरूम और फिटनेस जिम समेत कई संस्थानों का शुभारंभ किया.


विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह ने जमुई में कई सारे निजी स्वरोजगार प्रदत संस्थानों का उद्घाटन किया. जमुई नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत स्टेशन रोड में शिवमपुरी के निकट  पियाजीयो आपे इलेक्ट्रिक शोरूम का उद्घाटन विधिवत रूप से फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किये. इसके प्रोपराइटर गोपाल सिन्हा को बधाई दिए.


जमुई दौरे पर मंत्री सुमित सिंह, अपने क्षेत्र में कई संस्थानों का किया उद्घाटन


जमुई नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत बोधवन तालाब,बिठलपुर रोड में सलाह फिटनेस जिम का उद्घाटन किये. इसके प्रोपराइटर फिरोज आलम , गुफरान अहमी को बधाई दिए। इस अवसर पर जदयू नेता इरफान साहब, राकेश पासवान, जरीफ, महफूज आलम, संतोष साह, सहित बहुत सारे लोग मौजूद थे. 


जमुई दौरे पर मंत्री सुमित सिंह, अपने क्षेत्र में कई संस्थानों का किया उद्घाटन


जमुई नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत बायपास रोड में हरिओम कंप्यूटर्स का उद्घाटन किये।इसके प्रोपराइटर विपिन को बधाई दिए।मौके पर राहुल यादव, सहित शुभचिंतक साथी मौजूद थे. इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री सुमित कुमार सिंह ने कहा कि न्याय के साथ विकास की अवधारणा और स्वरोजगार को बढ़ावा देना नीतीश कुमार की अगुआई वाली जनप्रिय सरकार का मुख्य लक्ष्य है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें