ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

पुलिस की लापरवाही से अगवा लड़के की हत्या, शिकायत के बाद भी नहीं लिया एक्शन

JAMUI: फिरौती को लेकर अपराधियों ने एक 17 साल के लड़के को अगवा कर लिया. फिरौती के लिए अपराधियों ने परिजनों को वीडियो कॉल किया. लेकिन जब फिरौती का पैसा नहीं मिला तो लड़के की हत

पुलिस की लापरवाही से अगवा लड़के की हत्या, शिकायत के बाद भी नहीं लिया एक्शन
Manish Kumar
2 मिनट

JAMUI:  फिरौती को लेकर अपराधियों ने एक 17 साल के लड़के को अगवा कर लिया. फिरौती के लिए अपराधियों ने परिजनों को वीडियो कॉल किया. लेकिन जब फिरौती का पैसा नहीं मिला तो लड़के की हत्या कर दी. यह घटना बरहट थाना क्षेत्र के भंदरा गांव की है. इस घटना में पुलिस की बड़ी लापरवाही भी सामने आई है.

कुएं से मिला शव

अगवा लड़के का शव एक कुआं से पुलिस ने बरामद किया है. परिजनों ने बताया कि अगवा संजीत अपने घर के बरामदे में सोया हुआ था. इस दौरान ही अपराधियों ने अगवा कर लिया. परिजनों से 2 लाख रुपए मांगे थे और दो दिन का समय दिया था. 

पुलिस की लापरवाही आई सामने

अगवा होने के बाद लड़के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया. युवक पुलिस को लापता मानती रही है. जब पैसा नहीं मिला तो अपराधियों ने हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया. 

पुलिस पर भड़के ग्रामीण

लड़के का शव मिलने के बाद ग्रामीण भड़क गए और अधिकारियों की बुलाने की मांग करने लगे. छह घंटे शव कुएं में ही पड़ा रहा. सुबह 6 बजे शव मिलने के बाद एसडीपीओ पहुंचे और परिजनों को दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई करने का भरोसा दिया.