ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

बिहार में लव मैरिज पर भड़का परिवार, जिंदा बेटी की निकाली अर्थी; सिर मुंडवाकर किया प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार

Bihar Viral News: जमुई में प्रेम विवाह के बाद एक परिवार ने अपनी जिंदा बेटी से रिश्ते तोड़ते हुए उसका प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जबकि पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी होने की बात...

बिहार में लव मैरिज पर भड़का परिवार, जिंदा बेटी की निकाली अर्थी; सिर मुंडवाकर किया प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार
© google
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar Viral News: जमुई में प्रेम विवाह को लेकर एक परिवार के विरोध का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. खैरा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने अपनी पसंद के युवक से कोर्ट मैरिज की, जिसके बाद उसके परिजनों ने उससे सभी रिश्ते खत्म करने का ऐलान कर दिया. परिवार ने युवती को सामाजिक रूप से मृत घोषित करते हुए उसकी प्रतीकात्मक अर्थी निकाली और अंतिम संस्कार की रस्में निभाईं. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.


बताया जा रहा है कि युवती ने कुछ दिन पहले अपने ही मोहल्ले के रहने वाले युवक के साथ घर से जाने का फैसला किया था. 27 जुलाई को परिजनों ने खैरा थाना पहुंचकर युवती के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी. इसके बाद पुलिस और परिवार के लोग उसकी तलाश में जुटे थे.


2 अगस्त को युवती खुद खैरा थाना पहुंच गई. पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसका मेडिकल परीक्षण कराया और बयान दर्ज किया. पुलिस की जांच में युवती के बालिग होने की पुष्टि हुई. युवती ने पुलिस के सामने बताया कि वह अपनी मर्जी से युवक के साथ गई थी और उसी के साथ रहना चाहती है.


पुलिस की प्रक्रिया पूरी होने के बाद युवती को उसकी इच्छा के अनुसार जाने दिया गया. इसके अगले दिन 3 अगस्त को युवती और उसके प्रेमी ने न्यायालय में कोर्ट मैरिज कर ली.


शादी की जानकारी मिलते ही परिजनों ने निकाली अर्थी

कोर्ट मैरिज की जानकारी युवती के परिजनों को मिलने के बाद 4 अगस्त को परिवार में नाराजगी सामने आई. परिजनों ने गांव में युवती की प्रतीकात्मक अर्थी तैयार की और अंतिम संस्कार की रस्में निभाईं. परिवार के पुरुष सदस्यों ने सिर भी मुंडवाया.


इस घटनाक्रम का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में इसकी चर्चा तेज हो गई. वीडियो में युवती की प्रतीकात्मक अर्थी निकालने और अंतिम संस्कार की रस्में निभाने का दावा किया जा रहा है.


गोतिया में शादी से नाराजगी की बात

स्थानीय लोगों के अनुसार, युवती ने जिस युवक से शादी की है, वह उसी गोतिया यानी खानदान से जुड़ा बताया जा रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि इसी वजह से परिवार इस शादी के खिलाफ था. शादी के बाद परिजनों ने युवती से रिश्ता खत्म करने का फैसला लिया और उसके प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार की रस्में निभाईं.


स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि परिवार आगे युवती का श्राद्ध कर्म करने की तैयारी कर रहा है. हालांकि, इस संबंध में परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.


खैरा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि युवती को बरामद करने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई थी. पुलिस के समक्ष युवती ने अपनी इच्छा के अनुसार युवक के साथ जाने की बात कही थी. इसके बाद उसे उसकी इच्छा के अनुसार भेज दिया गया था.


थानाध्यक्ष के अनुसार, इसके बाद गांव में हुए घटनाक्रम को लेकर थाने में फिलहाल कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है.