ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

बाइक सवार को बेलगाम ट्रक ने रौंदा, हादसे में भाई-बहन की मौत

बहन के साथ एक युवक घर जा रहा था तभी सामने आ रही बेलगाम ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों भाई बहन की दर्दनाक मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

BIHAR POLICE
जमुई में दर्दनाक हादसा
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

jamui: जमुई में भीषण सड़क हादसे में दो की दर्दनाक मौत हो गयी है। दोनों मृतक रिश्ते में भाई और बहन है। घटना चकाई-देवघर मुख्य मार्ग की है जहां असहना मोड़ के पास एक ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है उसके मालिक की पहचान की जा रही है। 


दोनों मृतक की पहचान पिपरा पघार गांव निवासी श्याम सुंदर दास की बेटी रिशु और चौंफलवा निवासी अभिषेक दास के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में भाई-बहन बताये जाते हैं। बुधवार को अभिषेक अपनी बहन रिशु को चौंफलवा से पिपरा पघार गांव छोड़ने जा रहा था। तभी असहना मोड़ के पास देवघर से आ रही एक बेलगाम ट्रक ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में 20 वर्षीया रिशु की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि अभिषेक बुरी तरह घायल होकर सड़क किनारे गिरा हुआ था।


 स्थानीय लोगों की मदद से उसे चकाई पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां युवक की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। जिसके बाद उसे देवघर अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। वही इस घटना के बाद ट्रक छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है उसके मालिक की पहचान की जा रही है। इस घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दी गयी है। सूचना मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।  


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें