ब्रेकिंग
अब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिसअजब-गजब खेल : अंचल अधिकारी ने 5 के खिलाफ केस दर्ज कराया...24 घंटे में ही आईओ ने छठे का नाम घुसाकर केस डायरी कोर्ट में भेज दिया...पर खुल गई पोल पटना यूनिवर्सिटी की LLB प्रवेश परीक्षा में प्रश्नपत्र वायरल! मोबाइल से फोटो खींचकर WhatsApp पर भेजने का आरोपअब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिसअजब-गजब खेल : अंचल अधिकारी ने 5 के खिलाफ केस दर्ज कराया...24 घंटे में ही आईओ ने छठे का नाम घुसाकर केस डायरी कोर्ट में भेज दिया...पर खुल गई पोल पटना यूनिवर्सिटी की LLB प्रवेश परीक्षा में प्रश्नपत्र वायरल! मोबाइल से फोटो खींचकर WhatsApp पर भेजने का आरोप

Bihar News: छेका के एक दिन पहले प्रेमी संग लड़की फरार, मंदिर में दोनों ने रचाई शादी, वीडियो वायरल

जमुई के मोहनपुर निवासी निकेत और दिग्घी की शांति के बीच पिछले 5 साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लड़की के परिवार वालों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी और बुधवार को छेका आने वाला था जिसकी तैयारी कर ली गयी थी लेकिन एक दिन पहले लड़की घर से भाग गई।

BIHAR
जमुई में प्रेम-प्रसंग का मामला
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

Bihar News: जमुई से एक दिलचस्प मामला सामने आया है, जहां छेका से एक दिन पहले लड़की अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी और मंदिर में जाकर शादी रचा ली। शादी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद पूरे गांव ने इसकी चर्चा शुरू हो गयी है। 



दरअसल लड़की जमुई जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड अंतर्गत दिग्घी की रहने वाली है। उसकी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मंदिर में पंडित की मौजूदगी में शादी हो रही है। प्रेमी सिन्दूर दान कर रहा है। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि आज ही बुधवार को माघी पूर्णिमा के मौके पर लड़की का छेका होने वाला था। 



छेका वाले दिन ही वो घर से भाग गयी और मंदिर में जाकर प्रेमी के साथ शादी रचा ली। लड़की की पहचान लक्ष्मीपुर प्रखंड अंतर्गत दिग्घी निवासी दयानंद वर्णवाल की पुत्री शांति कुमारी और मोहनपुर निवासी रंजीत मिस्त्री के पुत्र निकेत कुमार के रूप में हुई है। दोनों के बीच पिछले 5 साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लेकिन शांति कुमारी के पिता ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी थी। आज बुधवार को छेका की रश्म होने वाली थी। 



जिसकी तैयारी में घर के सभी सदस्य लगे हुए थे। छेका का सारा सामान आ चुका था। बुधवार की शाम में लड़के वाले लड़की को छेका चढ़ाने के लिए आने वाले थे। लेकिन छेका की एक दिन पहले मंगलवार को ही शांति अपने प्रेमी निकेत के साथ घर से भाग गई और मंदिर में जाकर शादी रचा ली। 



इस दौरान वहां मौजूद अन्य लोगों ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल  कर दिया। जब यह खबर युवती के परिवार वालों को मिली तो वो हैरान रह गए। युवती के पिता ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। इधर मामले की जानकारी मिलने के बाद गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता