ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

CBI ने बैंक मैनेजर को किया गिरफ्तार, लोन दिलाने के नाम पर ले रहा था 1 लाख रुपए

PATNA: लोन देने के नाम पर रिश्वत मांगने वाले बैंक मैनेजर को सीबीआई की टीम ने गिरफ्तार कर लिया. लोन के नाम पर वह एक शख्स से 1 लाख रुपए रिश्वत ले रहा था. बैंक के एक और स्टाफ की इस मा

CBI ने बैंक मैनेजर को किया गिरफ्तार, लोन दिलाने के नाम पर ले रहा था 1 लाख रुपए
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: लोन देने के नाम पर रिश्वत मांगने वाले बैंक मैनेजर को सीबीआई की टीम ने गिरफ्तार कर लिया. लोन के नाम पर वह एक शख्स से 1 लाख रुपए रिश्वत ले रहा था. बैंक के एक और स्टाफ की इस मामले में गिरफ्तारी हुई है. यह कार्रवाई टीम ने रोहतास के जमुहार में की है. 

बताया जा रहा है कि बैंक ऑफ इंडिया के रोहतास के जमुहार बैंक मैनेजर पवन कुमार मुद्रा लोन देने के एवज में एक लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी. यह डील बैंक का ही सफाई कर्मचारी बैंक मैनेजर शिकायकर्ता के बीच किया था. बैंक मैनेजर सीधे डील नहीं कर रहा था. लेकिन इसके बाद भी वह चुंगल में आ गया.  

सीबीआई से की थी शिकायत

शिकायकर्ता किशोर कुमार ने बताया कि वह मुद्रा लोन को लेकर बैंक में सब पेपर जमा कर दिया था. जिसके बाद भी लोन नहीं दिया जा रहा है. इसके बदले में पैसा मांगा जा रहा था. यह डील बैंक का सफाई कर्मी बैंक मैनेजर की ओर से कर रहा था. जिसके बाद उसने 16 सितंबर को पटना सीबीआई की टीम को शिकायत की. शिकायत मिलने के बाद टीम को जांच के लिए आई. मामला सही निकला की शिकायतकर्ता ने 9.5 लाख का लोन अप्लाई किया. उसके एवज में बैंक मैनेजर 1 लाख रुपए मांग रहा है. बैंक मैनेजर ब्लैंक चेक मांग रहा था, लेकिन शिकायतकर्ता कैश देने की बात दी, जैसे ही वह पैसा लिया की टीम ने दबोच लिया.

टैग्स