ब्रेकिंग
वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च✦वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च

जमीनी विवाद में छोटे भाई ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर कर दी बड़े भाई की हत्या, देवरानी पर भी आरोप

AARA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। अपराधियों का हौसला इस कदर बुलंद हो रहा है कि अब बाहर तो दूर घर के अंदर भी गोलीबारी और अपराध की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। &nb

जमीनी विवाद में छोटे भाई ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर कर दी बड़े भाई की हत्या, देवरानी पर भी आरोप
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

AARA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। अपराधियों का हौसला इस कदर बुलंद हो रहा है कि अब बाहर तो दूर घर के अंदर भी गोलीबारी और अपराध की घटना को अंजाम दिया जा रहा है।  इस कड़ी में ताजा मामला बिहार के भोजपुर जिले से निकल कर सामने आ रहा है।  यहां जिला मुख्यालय आरा में जमीनी विवाद को लेकर लोहे की रॉड से मार छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी है।  इसके बाद पुरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। 


दरअसल, शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जो शोभी डुमरा गांव में जमीनी बिक्री के पैसे के विवाद को लेकर लोहे के रॉड से मारकर अपने ही छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। इस घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।


इस घटना को लेकर बताया जा रहा है कि, मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तो भी डूंगरा गांव वार्ड नंबर 12 निवासी राम ईश्वर पासवान का 35 वर्षीय पुत्र बड़े पासवान है। यह पेशे से चालक था एवं प्राइवेट में कार चलाता था। इधर मृतक की पत्नी सीमा देवी ने बताया कि,उनके ससुर राम ईश्वर पासवान ने दो दिन पूर्व एक कट्ठा जमीन बेचा था। उनका देवर जमीन बिक्री का सारा पैसा अपने पास रख लिया। शाम जब वह अपने छोटे भाई से कहा कि हम लोग चार भाई हैं और उसमें सभी का हिस्सा है, सब पैसा तुमने कैसे ले लिया। तभी उसने कहा कि कागज का काम मैंने किया है इसलिए मैं ही पैसा रखूंगा। जिसको लेकर उनके बीच तीखी नोकझोंक हुई। जिसके बाद उनकी देवरानी ने लोहे का रॉड निकालकर अपने पति को दे दिया। जिसके बाद उनके देवर ने उनके पति के उसी लोहे के रॉड से सिर पर मार दिया। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जिसके बाद उन्हें इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। 


वहीं दूसरी ओर मृतक की पत्नी सीमा देवी ने अपने देवर बबलु पासवान एवं अपनी देवरानी नीतू देवी पर लोहे की रॉड से मारकर अपने पति की हत्या करने का आरोप लगाया है। वही पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि मृतक अपने चार भाई व दो बहन में सबसे बड़े थे। मृतक के परिवार में पत्नी सीमा देवी व तीन पुत्र डब्लू ,कल्लू एवं लल्लू है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। इस घटना के बाद मृतक की पत्नी सीमा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता