ब्रेकिंग
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: बिहार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 6 गंभीर रूप से घायल✦Bihar News : 'माउग देकर JDU में आया है ....', अनंत सिंह किस बड़े नेता पर भड़के, कहा - नीतीश कुमार को तो कुछ मालूम ही नहीं तो फैसला कैसे लेंगे ? ✦पटना में खाकी की दबंगई... सिपाही की पिटाई कर तानी पिस्टल, जानें पूरा मामला✦शरद यादव की राह पर अनंत सिंह? 2017 में नीतीश कुमार ने अपने पुराने साथी पर लिया था ऐसा ही एक्शन, अब फिर चर्चा में जेडीयू का फैसला✦अनंत सिंह को लेकर JDU में घमासान पर विपक्ष की पैनी नजर, RJD ने बताया इसके पीछे की असली वजह; कर दी यह बड़ी भविष्यवाणी✦पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: बिहार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 6 गंभीर रूप से घायल✦Bihar News : 'माउग देकर JDU में आया है ....', अनंत सिंह किस बड़े नेता पर भड़के, कहा - नीतीश कुमार को तो कुछ मालूम ही नहीं तो फैसला कैसे लेंगे ? ✦पटना में खाकी की दबंगई... सिपाही की पिटाई कर तानी पिस्टल, जानें पूरा मामला✦शरद यादव की राह पर अनंत सिंह? 2017 में नीतीश कुमार ने अपने पुराने साथी पर लिया था ऐसा ही एक्शन, अब फिर चर्चा में जेडीयू का फैसला✦अनंत सिंह को लेकर JDU में घमासान पर विपक्ष की पैनी नजर, RJD ने बताया इसके पीछे की असली वजह; कर दी यह बड़ी भविष्यवाणी

जमीनी विवाद में खुनी खेल, पीट - पीटकर युवक की हत्या, बदमाशों ने तीन लोगों पर किया हमला

AURANGABAD : बिहार में अपराधियों और बदमाशों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन जाता हो जिस दिन कसी न किसी वजहों से लोगों की जान न ले जा रही हो। इस

जमीनी विवाद में खुनी खेल, पीट - पीटकर युवक की हत्या, बदमाशों ने तीन लोगों पर किया हमला
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

AURANGABAD : बिहार में अपराधियों और बदमाशों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन जाता हो जिस दिन कसी न किसी वजहों से लोगों की जान न ले जा रही हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला औरंगाबाद से निकल कर सामने आ रहा है। जहां जमीनी विवाद को लेकर तीन लोगों ने पिट- पीटकर एक युवक को मौत के घाट उतार दिया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के औरंगाबाद जिले में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वहीं, मृतक के दो पुत्र समेत तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना जिले के दाउदनगर शहर के वार्ड संख्या 18 पटवा टोली बम रोड की है। इस घटना में मृतक की पहचान 45 वर्षीय राजेंद्र साव के रूप में हुई है।


वहीं, इस  मारपीट में तीन युवक बुरी तरह से घायल भी हो गए हैं। जिनकी पहचान राजेंद्र साव के पुत्र 22 वर्षीय पिंटू कुमार, 24 वर्षीय रवि कुमार एवं पड़ोसी 38 वर्षीय शिवकुमार गुप्ता शामिल हैं। संवाद भेजे जाने तक सभी घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दाउदनगर में चल रहा है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि जमीन विवाद में मारपीट की यह घटना घटी है। 


इधर, इस पुरे मामले को लेकर पीड़ित का कहना है कि शनिवार की सुबह आरोपित पक्ष के लोग अचानक लाठी-डंडा और कुदाल लेकर पहुंच गए और जमीन पर काम लगा दिया। विरोध करने पर जमकर पिटाई करनी शुरू कर दी। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।जल्द ही आरोपियों को अरेस्ट भी कर लिया जाएगा।