ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

जाम छलकाने वाले पूर्व मुखिया जी होंंगे गिरफ्तार, एसपी के निर्देश पर मामला दर्ज

MOTIHARI : जाम छलकाने वाले पूर्व मुखिया जी पर एसपी ने कड़ा एक्शन लेते हुए मामला दर्ज करा दिया है. हरसिद्धि थाना के थानेदार ने एसपी के निर्देश पर मामला दर्ज करते हुए घिवाढार पं

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

MOTIHARI : जाम छलकाने वाले पूर्व मुखिया जी पर एसपी ने कड़ा एक्शन लेते हुए मामला दर्ज करा दिया है. हरसिद्धि थाना के थानेदार ने एसपी के निर्देश पर मामला दर्ज करते हुए घिवाढार पंचायत के मुखिया पति सह पुर्व मुखिया पन्नालाल साह के घर पर छापेमारी की. इस दौरान मुखिया जी अपने घर पर नहीं मिले. 

जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. बता दें कि घिवाढार पंचायत के  पुर्व मुखिया पन्नालाल साह का शराब पीते एक वीडियो वायरल हुआ था. उस वीडियो में पुर्व मुखिया जी अपने साथियों  के साथ बैठकर जाम छलका रहे थे. किसी ने चुपके से इसका वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया. 

वायरल वीडियो मोतिहारी एसपी के पास भी पहुंची. जिसके आधार पर एसपी ने कार्रवाई का आदेश दिया है. एसपी के आदेश पर मामला दर्ज कर  मुखिया के घर पर छापेमारी की गई. वहीं वायरल वीडियो में  पुर्व मुखिया के साथ जाम छलका रहे अन्य लोगों की पहचान की जा रही है. 


रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HIMANSHU

FirstBihar संवाददाता