ब्रेकिंग
EOU का छापा: BJP नेता के ठिकानों से जमीन के 54 पेपर मिले, पटना से लेकर मुंबई तक अकूत संपत्ति...✦ननद ने गर्भवती भाभी की हत्या के लिए दी 3 लाख की सुपारी, रकम कम पड़ी तो गहने रखे गिरवी✦मोकामा विधायक अनंत सिंह अपने दावे पर कायम, बोले- जो बोले थे वही होगा, हमारा ही उम्मीदवार जीतेगा✦बिहार MLC चुनाव: पहले राउंड में बीजेपी के नवल किशोर 2 वोटों से आगे, RJD उम्मीदवार से कांटे की टक्कर✦इंदिरा आवास के लिए मांगी थी 8 हजार घूस, बख्तियारपुर के पूर्व प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक दोषी करार, 4 साल की सजा✦EOU का छापा: BJP नेता के ठिकानों से जमीन के 54 पेपर मिले, पटना से लेकर मुंबई तक अकूत संपत्ति...✦ननद ने गर्भवती भाभी की हत्या के लिए दी 3 लाख की सुपारी, रकम कम पड़ी तो गहने रखे गिरवी✦मोकामा विधायक अनंत सिंह अपने दावे पर कायम, बोले- जो बोले थे वही होगा, हमारा ही उम्मीदवार जीतेगा✦बिहार MLC चुनाव: पहले राउंड में बीजेपी के नवल किशोर 2 वोटों से आगे, RJD उम्मीदवार से कांटे की टक्कर✦इंदिरा आवास के लिए मांगी थी 8 हजार घूस, बख्तियारपुर के पूर्व प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक दोषी करार, 4 साल की सजा

जलजमाव से परेशान लोगों ने काटा बवाल, वोट बहिष्कार का लिया फैसला

BEGUSARAI : बेगूसराय में जलजमाव की समस्या से परेशान होकर लोगों ने खातोपुरा स्थित एनएच 31 को जाम कर नगर निगम के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया. इस जाम की वजह से दोनों ओर गाड़ी की लं

जलजमाव से परेशान लोगों ने काटा बवाल, वोट बहिष्कार का लिया फैसला
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में जलजमाव की समस्या से परेशान होकर लोगों ने खातोपुरा स्थित एनएच 31 को जाम कर नगर निगम के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया. इस जाम की वजह से दोनों ओर गाड़ी की लंबी कतार लग गई. जिससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. 


प्रदर्शनकारियों ने बताया कि खातोपुर वार्ड नंबर 44 में पिछले 20 दिनों से तकरीबन सैकड़ों घरों में पानी प्रवेश कर गया जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया. इसकी शिकायत लगातार स्थानीय वार्ड पार्षद सहित कई नगर निगम पदाधिकारियों से की गई. इसके बावजूद भी इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया. जिससे यहां की जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लोगों ने बताया कि घरों में पानी प्रवेश करने से सभी लोग पानी में ही रहने को विवश हैं और जिंदगी नरक से भी बदतर हो गई है. 


लोगों ने कहा कि इस बार चुनाव में वोट का बहिष्कार करेंगे. प्रदर्शनकारियों की मांग है कि जब तक घर से पानी नहीं निकाला जाएगा तब तक एनएच 31 को जाम रखेंगे. फिलहाल नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर किसी तरह आंदोलनकारियों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया. 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता