ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

जल्द ही बिहार आएंगे सोनू सूद, मुजफ्फरपुर में करेंगे साइकिल की सैर, खाएंगे शाही लीची

MUZAFFARPUR : इस लॉकडाउन में अपने कामों की वजह से बिहारियों के दिल में खास जगह बनाने वाले बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद जल्द ही बिहार आएंगे. बिहार के मुजफ्फरपुर में सोनू सूद साइकिल की सवारी करेंगे और वह

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

MUZAFFARPUR : इस लॉकडाउन में अपने कामों की वजह से बिहारियों के दिल में खास जगह बनाने वाले बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद जल्द ही बिहार आएंगे. बिहार के मुजफ्फरपुर में सोनू सूद साइकिल की सवारी करेंगे और वहां का शाही लीची जी भी खाएंगे, यह बातें सोनू सूद ने खुद कर कही है.


 दरअसल मुजफ्फरपुर के बंदरा प्रखंड के रामदयाल पुर पंचायत के समाजसेवी धीरज कुमार ने सोनू सूद के कार्य से प्रभावित होकर 28 मई को उनको ट्वीट किया था. इसमें धीरज ने लॉकडाउन खुलने पर साइकिल यात्रा करके मुंबई उनसे मिलने आने का प्रस्ताव रखा. जिसके जवाब में सोनू सूद ने लिखा कि साइकिल चलाने और पैदल चलने का समय गया मेरे दोस्त. लॉकडाउन खत्म होने के बाद मैं खुद मुजफ्फरपुर आऊंगा और साइकिल पर बैठकर मुजफ्फरपुर घूमेंगे.

धीरज ने मुजफ्फरपुर की शाही लीची भेजने की बात भी ट्वीट में कही थी. जिस पर सोनू सूद ने लिखा कि मुजफ्फरपुर की शाही लीची बिहार में ही नहीं पूरे देश में फेमस है. धीरज ने बताया कि उनके आने की तिथि लॉकडाउन खत्म होने के बाद निर्धारित की जाएगी. वहीं चार-पांच दिनों में ट्रेन पार्सल से शाही लीची सोनू सूद के घर पर भेजी जाएगी.