ब्रेकिंग
Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’✦Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’

जलाभिषेक के लिए जल लेने गए 2 युवक त्रिवेणी संगम घाट पर डूबे, दोस्त को बचाने के दौरान गई जान

PATNA : पुरे देश में इन दिनों बरसात का मौसम है। इस मौसम के अनुरूप बिहार में सभी नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। ऐसे में लोगों को नदियों के किनारे से नहीं जाने की सलाह दी जा रही है। ले

जलाभिषेक के लिए जल लेने गए 2 युवक त्रिवेणी संगम घाट पर डूबे, दोस्त को बचाने के दौरान गई जान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : पुरे देश में इन दिनों बरसात का मौसम है। इस मौसम के अनुरूप बिहार में सभी नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। ऐसे में लोगों को नदियों के किनारे से नहीं जाने की सलाह दी जा रही है। लेकिन, इसके बाद भी लोग नदियों में स्नान करने से परहेज नहीं कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से सटे इलाके फतुहा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां नदी में त्रिवेणी संगम घाट पर 2 युवक डूब गए हैं। ये लोग जलाभिषेक के लिए जल लेने आए थे तभी यह हादसा हो गया। 


मिली जानकारी के अनुसार, पटना के नदी थाना क्षेत्र के त्रिवेणी संगम पर शनिवार की सुबह नहाने के दौरान दो युवक गंगा नदी के तेज बहाव के बीच बह गए। इस घटना की सुचना मिलते ही इलाके में अफरा- तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना नदी थाने को दी। जिसके बाद  त्रिवेणी संगम घाट पर नदी थाने की पुलिस पहुंची।


बताया जा रहा है कि, शनिवार की सुबह कंकड़बाग की निवासी पांच दोस्त पटना के नदी थाना क्षेत्र के त्रिवेणी संगम घाट पर स्नान करने गए थे। सभी बराबर पहाड़ स्थित भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए गंगाजल लाने गए थे। इसी दौरान गंगा नदी में नहाने के दौरान शांतनु सिंह डूबने लगा। शांतनु सिंह को डूबता देख उन्हें बचाने के लिए उनका मित्र आशुतोष (35) एवं जयप्रकाश (40) गंगा नदी के तेज बहाव के बीच उतरे। शांतनु सिंह को बचाने के दौरान आशुतोष कुमार और जयप्रकाश गंगा नदी के तेज बहाव के बीच बह गए। 


इधर, इस मामले में नदी थाना के दारोगा चुनमुन कुमार से बात करने पर उन्होंने बताया कि दो लोगों के डूबने की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि इसके लिए एसडीआरएफ की टीम को गंगा नदी में लापता लोगों की खोजबीन के लिए लगाया गया है।