ब्रेकिंग
सरकारी राइफल के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा महंगा, शिवहर की प्रियंका कुमारी सस्पेंड✦शिवहर में आवारा कुत्तों का आतंक, 24 घंटे में 56 लोगों को काटा; महिलाओं और बच्चों में दहशत✦नवादा के वेलकम शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, बाजार में मची अफरा-तफरी, दमकल के देर से पहुंचने का आरोप✦जेडीयू से निष्कासन के बाद अनंत सिंह के आवास पर जश्न, समर्थकों ने की आतिशबाजी, नई पार्टी बनाने का दावा✦पटना में फिर रेड, The Cake's Delight का लाइसेंस सस्पेंड, Winni 3 दिन बंद रखने का आदेश, Monginis को भी नोटिस, मिलीं कई कमियां✦सरकारी राइफल के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा महंगा, शिवहर की प्रियंका कुमारी सस्पेंड✦शिवहर में आवारा कुत्तों का आतंक, 24 घंटे में 56 लोगों को काटा; महिलाओं और बच्चों में दहशत✦नवादा के वेलकम शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, बाजार में मची अफरा-तफरी, दमकल के देर से पहुंचने का आरोप✦जेडीयू से निष्कासन के बाद अनंत सिंह के आवास पर जश्न, समर्थकों ने की आतिशबाजी, नई पार्टी बनाने का दावा✦पटना में फिर रेड, The Cake's Delight का लाइसेंस सस्पेंड, Winni 3 दिन बंद रखने का आदेश, Monginis को भी नोटिस, मिलीं कई कमियां

जहरीली शराबकांड में अरेस्ट दो बंदी की मौत, 6 ने गंवाई आंख, पुलिस-प्रशासन का ऑपरेशन जारी

MOTIHARI : बिहार में 2016 से शराबबंदी कानून लागु है। इसके तहत राज्य में कहीं भी शराब पीना या उसके जुड़ें कारोबार करना क़ानूनी जुर्म है। हालांकि इसमें कुछ संसोधन भी किए गए

जहरीली शराबकांड में अरेस्ट दो बंदी की मौत, 6 ने गंवाई आंख, पुलिस-प्रशासन का ऑपरेशन जारी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MOTIHARI : बिहार में 2016 से शराबबंदी कानून लागु है।  इसके तहत राज्य में कहीं भी शराब पीना या उसके जुड़ें कारोबार करना क़ानूनी जुर्म है।  हालांकि इसमें कुछ संसोधन भी किए गए हैं। लेकिन इसके बाजजूद पिछले ही दिनों मोतिहारी में जहरीली शराब के सेवन से 40 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस की टीम ने एक्शन लेते हुए कई लोगों को अरेस्ट भी किया। इसके बाद अब जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक इस मामले में अरेस्ट किए गए दो और बंदी की मौत हो गई है।


मिली जानकारी के अनुसार, मोतिहारी सदर अस्पताल के नशामुक्ति केन्द्र में इलाज के दौरान गुरुवार को एक कैदी की मौत हो गयी। मृत कैदी अजय सहनी चकिया थाना क्षेत्र के बड़ा बैसाहां गांव का रहने वाला था। एक अन्य कैदी को बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच मुजफ्परपुर ले जाया जा रहा था। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। जिसके बाद दंडाधिकारी की देखरेख में मेडिकल बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया।


वहीं, इससे पहले 19 अप्रैल को भी नशामुक्ति केन्द्र में इलाजरत बंदी सुगौली छपवा के महेन्द्र मांझी की मौत हो गयी थी। दूसरे कैदी श्याम नारायण मुखिया की मौत मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच लाने के दौरान हो गई। उसे चार अन्य कैदियों के साथ गुरुवार को मोतिहारी सदर अस्पताल से रेफर किया गया था। बाकी चार श्रवण राम, सूरज साह, शंभू मांझी व छेदू महतो का इलाज एसकेएमसीएच में हो रहा है। इन सभी लोगों को 17 अप्रैल को अरेस्ट किया गया था। अजय को भी शराब के साथ 17 अप्रैल को चकिया पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेजा था। 


आपको बताते चलें कि, उत्पाद विभाग की अलग-अलग टीम ने पिछले चौबीस घंटे में विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 16 शराब धंधेबाजों को बीस लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। 20 लोग शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किए गए है। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए सभी लोगों को पूछताछ के बाद एफआईआर दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।