ब्रेकिंग
युवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानयुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

बिहार : जहरीली शराब पीने से 2 लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर, प्रशासन की उड़ी नींद

BEGUSARAI : बेगूसराय के बखरी थाना क्षेत्र के गोरियारी गांव में जहरीली शराब पीने से दो युवकों की मौत हो गई. जबकि एक अन्य युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. मृतकों की पहचान गोरीयार

बिहार : जहरीली शराब पीने से 2 लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर, प्रशासन की उड़ी नींद
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय के बखरी थाना क्षेत्र के गोरियारी गांव में जहरीली शराब पीने से दो युवकों की मौत हो गई. जबकि एक अन्य युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. मृतकों की पहचान गोरीयारी निवासी राजकुमार सहनी और सकलदेव चौधरी के रूप में की गई है वहीं हालत बिगड़ने वाले व्यक्ति की पहचान बिरजू सहनी के रूप में की गई है.


मिली जानकारी के अनुसार तीनों व्यक्तियों ने एक साथ जहरीली शराब पी थी जिसके बाद तीनों की हालात खराब होने लगी और देखते ही देखते राजकुमार सहनी और सकलदेव चौधरी की मौत हो गई. वहीं बिरजू साहनी की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है, जिसका इलाज बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में चल रहा है. इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है. इस घटना के बाद पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. 


आपको बता दें कि जहरीली शराब से मौत का यह मामला तब सामने आया जब इन दोनों के शवों को जलाने के लिए इनके परिजन लेकर जा रहे थे. तभी ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को जलाने से रोककर मामले की जांच में जुट गई. इस घटना के सामने आने के बाद मौके पर बखरी एसडीओ भी जांच पड़ताल करने पहुंचे, जहां उन्होंने बताया कि शराब पीने से मौत का मामला सामने आया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पायेगा. फिलहाल जहरीली शराब पीने से मौत का यह मामला इलाके में चर्चा बना हुआ है.

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता