ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

उत्पाद विभाग का एक्शन : 6 महिलाएं समेत कुल 91 लोगों को किया गिरफ्तार

JAHANABAAD : बिहार में पर्व का मौसम शुरू होते ही सरकार सतर्क हो गई है। राज्य सरकार शराब कारोबारियों के साथ ही शराब पियक्कड़ को पकड़ कर सलाखों के पीछे भेज रही है। इसी कड़ी में आज

उत्पाद विभाग का एक्शन : 6 महिलाएं समेत कुल 91 लोगों को किया गिरफ्तार
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

JAHANABAAD :  बिहार में पर्व का मौसम शुरू होते ही सरकार सतर्क हो गई है। राज्य सरकार शराब कारोबारियों के साथ ही शराब पियक्कड़ को पकड़ कर सलाखों के पीछे भेज रही है। इसी कड़ी में आज यानी रविवार को जहानाबाद और सासाराम से कुल 91 लोगों को गिरफ्तार किया है। उत्पाद विभाग के टीम ने जहानाबाद  जिले के विभिन्न जगहों पर छापामारी कर शराब कारोबारी और शराबी समेत 51  लोगों को गिरफ्तार किया है। उत्पाद अधीक्षक अश्वनी कुमार ने बताया कि उत्पाद आप्त सचिव पटना के निर्देश पर पूरे जिले में शराब कारोबारियों एवं शराबियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और उस अभियान के दौरान जिले के विभिन्न विभिन्न थाना क्षेत्रों के गांव में छापेमारी की गई। इसी अभियान के दौरान 6 महिला समेत 11 शराब कारोबारी गिरफ्तार किया गया है। 


पूरे मामले में उत्पाद अधीक्षक ने कहा कि गुप्त सूचना मिली की विभिन्न जगह शराब कारोबारी शराब बेचने का काम कर रहे हैं। उसी के आधार पर छापेमारी किया गया। उत्पाद अधीक्षक का कहना है कि जिले में हर हाल में शराब अधिनियम कानून को लागू कराया जाएगा, जो भी शराब कारोबार करेंगे और शराब पिएंगे उन लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही सासाराम में भी 45 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यहां मध निषेध व उत्पाद विभाग ने एक साथ लगभग चार दर्जन पियक्कड़ और दारू के धंधेवालों को गिरफ्तार तो कर लिया। इससे पहले भी यहां बीते दिन 40 से अधिक लोगों को शराब बेचने और पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।


इस तरह के अभियान से शराबियों एवं शराब कारोबारियों में में हड़कंप मच गया।वहीं, उत्पाद विभाग ने जनता को विश्वाश दिलाते हुए यह साफ़ तौर पर कहा है कि इस तरह के अभियान में और तेजी आएगी और जो भी शराब से जुड़े कारोबारी हैं या शराबी है उनकी गिरफ्तारी निश्चित रूप से की जाएगी।  यह अभियान आगे भी लगातार चलते रहेंगे और विशेषकर पर्व के दौरान इसका विशेष ख्याल रखा जाएगा। 




रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता