ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : SP ने दारोगा को किया सस्पेंड, काम में लापरवाही बरतने पर की कार्रवाई

JEHANABAD : जहानाबाद जिले से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एसपी दीपक रंजन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर थाना में पदस्थापित दारोगा बिरेन्द्र चौधरी को तत्काल प्रभाव से न

बिहार : SP ने दारोगा को किया सस्पेंड, काम में लापरवाही बरतने पर की कार्रवाई
First Bihar
2 मिनट

JEHANABAD : जहानाबाद जिले से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एसपी दीपक रंजन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर थाना में पदस्थापित दारोगा बिरेन्द्र चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. जानकारी के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन दारोगा बिरेन्द्र चौधरी ड्यूटी से गायब थे इसलिए काम में लापरवाही बरतने और अनुशासनहीनता को लेकर एसपी ने यह सख्त कार्रवाई की गई है. 


आपको बता दें कि महाशिवरात्रि के दिन ड्यूटी पर तैनात किये गए पुलिस अधिकारियों की चेकिंग करने खुद एसपी निकले थे. जांच के दौरान शहर के मलहचक मोड़ पर पुलिस अधिकारी बीरेंद्र चौधरी अपनी ड्यूटी से गायब मिले. जिसके बाद एसपी ने उन्हें खुद फ़ोन पर संपर्क किया लेकिन दरोगा ने उन्हें कोई जवाब नहीं दिया. इसके बाद नगर थाना प्रभारी के माध्यम से उन्हें सूचना दी गई. इसके बाद भी दारोगा बिरेन्द्र चौधरी ने एसपी से मुलाकात नहीं की. 


इस पूरे मामले के बाद एसपी खुद अपने सभी जवानों के साथ उनके बैरक में चले गए. जहां उन्होंने बातचीत के दौरान अनुशासनहीनता और काम में लापरवाही बरतने के लिए तत्काल प्रभाव से दारोगा बिरेन्द्र चौधरी को निलंबित कर दिया. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता