ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलटी ऑटो, हादसे में एक की मौत 11 लोग घायल

JEHANABAD: खबर जहानाबाद से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई है। आनन-फानन में

बिहार: अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलटी ऑटो, हादसे में एक की मौत 11 लोग घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JEHANABAD: खबर जहानाबाद से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई है। आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना टेहटा ओपी क्षेत्र के सुगांव के पास की है।


हादसे में मौत के शिकार हुए शख्स की पहचान ऊबेर गांव के रहने वाले रमेश दास के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार को रमेश दास समेत 12 लोग ऊबेर गांव से टेहटा बाजार जा रहे थे, तभी सड़क पर बालू गिरे होने के कारण ऑटो अनियंत्रित होकर हादसे की शिकार हो गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। 


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने रमेश दास को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं हादसे में घायल हुए अन्य लोगों को इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता