ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

बिहार: तीज का सामान लेने मार्केट निकली महिला की मौत, दो ऑटो की आमने-सामने की भिडंत में गई जान

JEHANABAD: बिहार में सड़क हादसा के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन ग

बिहार: तीज का सामान लेने मार्केट निकली महिला की मौत, दो ऑटो की आमने-सामने की भिडंत में गई जान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

JEHANABAD: बिहार में सड़क हादसा के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जहानाबाद से निकलकर सामने आया है जहां तीज का सामान खरीदने गई एक महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है।


मिली जानकारी के अनुसार, जहानाबाद-हुलासगंज एसएच-71 पर कडौरुआ पुल के पास दो ऑटो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस सड़क दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


वहीं, इस मृत महिला की पहचान काको थाना क्षेत्र के नोनही मठ गांव निवासी पूनम देवी के रूप में हुई है। वह तीज की सामान लाने के लिए काको बाजार जा रही थी।


बताया जा रहा है कि, महिला ऑटो पर सवार होकर जैसे ही कडौरूआ पुल के समीप पहुंची, तभी विपरीत दिशा से आ रही दूसरी आटो ने टक्कर मार दी, जिसमें आटो सवार एक महिला सड़क पर गिर गई। सिर में गंभीर चोट लगने से महिला बेहोश हो गई।


वहीं, सूचना पर पहुंची काको थाने की पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कुछ समय बाद महिला की मौत हो गई। घटना के बाद दोनों ऑटो चालक अपनी अपनी गाड़ी लेकर भाग निकला।