ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

जहानाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, होमगार्ड समेत 2 की मौत

JEHANABAD : इस वक्त की बड़ी खबर जहानाबाद से आ रही है, जहां लॉकडाउन के दौरान दर्दनाक सड़क हादसे में एक होमगार्ड जवान समेत दो लोगों की मौत हो गई है. घटना परसविगहा था

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

JEHANABAD : इस वक्त की बड़ी खबर जहानाबाद से आ रही है, जहां लॉकडाउन के दौरान दर्दनाक सड़क हादसे में एक होमगार्ड जवान समेत दो लोगों की मौत हो गई है. 

घटना परसविगहा थाना इलाके के गोड़ीहा गांव की है. जहां दो बाइक में आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान कुर्था थाना इलाके के सरैया गांव के होमगार्ड जवान और कसईं गांव के एक शख्स के रुप में हुई है. 

खबर के मुताबिक मृतक होमगार्ड का जवान लरसा गांव अपनी बेटी से मिलने गया था. जिसके बाद वह लौटकर कुर्था जा रहा था. तभी गोदिहा गांव के पास  सामने से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी. जिससे दोनों मोटरसाइकिल सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं हासदे के बाद मृतक के परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है.