ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

RJD विधायक का जमकर हुआ विरोध, एक तरफा केस किए जाने को लेकर कार्यकर्ताओं में नाराजगी

JEHANABAD : बिहार में राजद विपक्ष की सबसे मजबूत पार्टी है। वर्तमान में राजद संख्या बल में अभी भी सबसे आगे है। ऐसे में लोगों को विपक्षी पार्टी से भी काफी मदद की चाहत रखते है। ल

RJD विधायक का जमकर हुआ विरोध, एक तरफा केस किए जाने को लेकर कार्यकर्ताओं में नाराजगी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

JEHANABAD : बिहार में राजद विपक्ष की सबसे मजबूत पार्टी है। वर्तमान में राजद संख्या बल में अभी भी सबसे आगे है। ऐसे में लोगों को विपक्षी पार्टी से भी काफी मदद की चाहत रखते है। लेकिन, कभी-कभी विपक्ष के नेताओं को विरोध भी सहन करना पड़ता था। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जहानाबाद से निकल कर सामने आ रहा है। यहां राजद के विधायक को जमकर विरोध सहना पड़ा। 


जानकारी के अनुसार, जहानाबाद सदर के स्थानीय राजद विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव के देवरिया आवास के समीप कार्यकर्ताओं ने घेराव कर दिया और मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। ऐसे में अचानक हुए इस विरोध से राजद के विधायक सुदय यादव परेशान और आश्चर्यचकित हो गए। उस समय उन्हें यह जानकारी नहीं मिली की अचनाक से उनका विरोध क्यों किया जा रहा है। 


वहीं, विधायक का घेराव करने वाले लोगों ने बताया कि शहर के अंबेडकर चौक पर दो दिन पूर्व पुलिस और दुकानदारों में हुए विवाद के बाद एक तरफा केस किए जाने के कारण स्थानीय लोग नाराज हो गए थे और इसके बाद उन्होंने विधायक का घेराव किया है। लोगों का कहना था कि अंबेडकर चौक पर पुलिस और दुकानदारों में हुए विवाद के बाद पुलिस के द्वारा कुछ लोगों को गिरफ्तारी की गई है और इधर से जब हम लोग केस दर्ज करना चाहते हैं तो पुलिस केस नहीं ले रही है। 


इसके बाद इस मामले में विधायक के पास भी हम लोग अपने फरियाद लेकर गए थे। लेकिन वह भी कुछ पहल नहीं कर रहे थे। हालांकि इस विरोध के बाद विधायक सुदय यादव दबाव में आ गए और उन्होंने अपने आवास से पैदल ही कार्यकर्ताओं के साथ एसडीपीओ आवास पर गए और मिलकर एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह से इस मामले में उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया। इसके साथ ही साथ कार्यकर्ताओं को यह भरोसा और विश्वास दिलाया कि इस मामले में पुलिस के द्वारा उचित कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता