ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

रेस में अव्वल रहा अनंत सिंह का घोड़ा, विवेका पहलवान के बागी को लाडला ने हराया

DESK: मोकामा के राजद विधायक अनंत सिंह का लाडला आज चर्चा में है। लाडला ने कमाल कर दिखाया है। घोड़ा रेस प्रतियोगिता में लाडला विजेता बन गया है। लाडला ने विवेका पहलवान के घोड़े ब

रेस में अव्वल रहा अनंत सिंह का घोड़ा, विवेका पहलवान के बागी को लाडला ने हराया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: मोकामा के राजद विधायक अनंत सिंह का लाडला आज चर्चा में है। लाडला ने कमाल कर दिखाया है। घोड़ा रेस प्रतियोगिता में लाडला विजेता बन गया है। लाडला ने विवेका पहलवान के घोड़े बागी को रेस प्रतियोगिता में हरा दिया है। प्रतियोगिता में आरजेडी विधायक अनंत सिंह का घोड़ा लाडला और घुड़सवार इस्माइल प्रथम आया जिसे ट्रॉफी एवं फ्रिज से सम्मानित किया गया। वही दूसरे स्थान पर बाढ़ के विवेका पहलवान का घोड़ा बागी और सवार शंभू यादव रहे उन्हें भी ट्रॉफी और एलईडी टीवी से सम्मानित किया गया।


दरअसल जहानाबाद के काको प्रखंड स्थित हाइ स्कूल के मैदान में शुक्रवार को राज्यस्तरीय घोड़ा रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जहानाबाद में पहली बार इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें शामिल होने के लिए मोकामा, पटना, गया, आरा, छपरा, डिहरी, नालंदा समेत कई इलाकों से घुड़सवार अपने-अपने घोड़े को लेकर पहुंचे थे। जिसमें मोकामा विधायक अनंत सिंह का लाडला भी शामिल हुआ। तीन राउंड की इस रेस प्रतियोगिता में लाडला विजेता बना और प्रथम स्थान पर रहा। 


जबकि बागी दूसरे स्थान पर रहा। बता दें कि लाडला अनंत सिंह के घोड़े का नाम है जबकि बागी विवेका पहलवान के घोड़े का। तीसरे स्थान पर एक साथ तीन घोड़े रहे। महुआ के शकल राय, पटना के रुदल गोप और गया के बबलू मुखिया का घोड़ा तीसरे स्थान पर रहा। इस घुड़दौड़ प्रतियोगिता को देखने के लिए दूर दराज से लोग पहुंचे थे। 


हाइ स्कूल का पूरा मैदान लोगों से भरा हुआ था। जगह नहीं मिलने पर कई लोग तो पेड़ पर ही चढ़ गये। इस प्रतियोगिता को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रतियोगिता में आरजेडी विधायक अनंत सिंह का घोड़ा लाडला और घुड़सवार इस्माइल प्रथम आया जिसे ट्रॉफी एवं फ्रिज से सम्मानित किया गया। वही दूसरे स्थान पर बाढ़ के विवेका पहलवान का घोड़ा बागी और सवार शंभू यादव रहे उन्हें भी ट्रॉफी और एलईडी टीवी से सम्मानित किया गया।  


टैग्स