ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

जहानाबाद में कार ने स्कूटी को रौंदा, मां की मौत, जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रही बेटी

JEHANABAD: मां को स्कूटी पर बिठाकर बेटी बैंक ले जा रही थी तभी इसी दौरान एक बेलगाम कार ने टक्कर मार दी। जिसके बाद स्कूटी सवार मां-बेटी सड़क पर फेंका गयी और कार सवार मौके से फरार हो

जहानाबाद में कार ने स्कूटी को रौंदा, मां की मौत, जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रही बेटी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JEHANABAD: मां को स्कूटी पर बिठाकर बेटी बैंक ले जा रही थी तभी इसी दौरान एक बेलगाम कार ने टक्कर मार दी। जिसके बाद स्कूटी सवार मां-बेटी सड़क पर फेंका गयी और कार सवार मौके से फरार हो गया। इस घटना में मां-बेटी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के क्रम में मां की मौत हो गयी जबकि बेटी जिन्दगी और मौत के बीच सदर अस्पताल में जूझ रही है। घटना पटना-गया मुख्य मार्ग स्थित एनएच-83 की है। 


जहां कड़ौना के पास एक स्कूटी सवार माँ-बेटी को तेज गति से आ रही कार ने ठोकर मार दी और मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची कड़ौना थाना पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों गंभीर रूप से घायल माँ को मृत घोषित कर दिया वही बेटी का इलाज जारी है। 


मृतका के परिजन प्रि॑स कुमार ने बताया कि मृतक मेरी चाची है और घायल मेरी चचेरी बहन है। प्रिंस ने बताया कि बैंक के काम से दोनों स्कूटी से जहानाबाद जा रही थीं और मैं अपने मोटरसाइकिल से जा रहा था। मेरी बाइक आगे-आगे थे और स्कूटी पीछे चल रही थी। जिसे चचेरी बहन प्रियंका चला रही थी और चाची शोभा देवी स्कूटी के पीछे बैठी हुई थी। 


भेवड़ सिकरीआ से जहानाबाद जाने के दौरान कड़ौना थाना के पास तेज गति से पटना की ओर जा रही एक कार ने स्कूटी में ठोकर मारते हुए फरार हो गया। इस हादसे में चाची की मौत हो गयी जबकि बहन बुरी तरह से घायल हो गयी हैं। जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मृतका की लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है और आगे की कार्रवाई में जुट गयी है. 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता