ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

शमर्नाक : सदर अस्पताल में प्रेग्नेंट महिला को दिया गया एक्सपायरी इंजेक्शन, तबीयत बिगड़ी, 6 महीना पहले ही फेल हो गया था डेट

JEHANABAD : अगर आप बिहार के सरकारी अस्पताल से दवाएं ले रहे हैं तो थोड़ा सावधान हो जाएं. वहां पर दवा लेते समय एक्सपायरी डेट अवश्य देख लें, क्‍योंकि इस समय अस्‍पताल में

शमर्नाक : सदर अस्पताल में प्रेग्नेंट महिला को दिया गया एक्सपायरी इंजेक्शन, तबीयत बिगड़ी, 6 महीना पहले ही फेल हो गया था डेट
First Bihar
3 मिनट

JEHANABAD : अगर आप बिहार के सरकारी अस्पताल से दवाएं ले रहे हैं तो थोड़ा सावधान हो जाएं. वहां पर दवा लेते समय एक्सपायरी डेट अवश्य देख लें, क्‍योंकि इस समय अस्‍पताल में एक्‍सपायर हो चुकी दवाओं का भी वितरण किया जा रहा है. बिहार सरकार भले ही लोगों की सेहत के प्रति गंभीर हो, लेकिन स्वास्थ्य विभाग सुधरने का नाम नहीं ले रहा है. कोरोना काल में बिहार के हेल्थ सिस्टम को लेकर न जाने कितने सवाल उठी लेकिन इसके बावजूद भी यहां की व्यवस्था ठीक होने का नाम नहीं ले रही है. यहां की स्वास्थ्य व्यवस्था लोगों की जान के साथ खिलवाड़ कर रही है. ताजा मामला जहानाबद सदर अस्पताल का है, जहां डॉक्टरों ने एक गर्भवती महिला को एक्सपायरी इंजेक्शन लगा दिया, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई.


जहानाबाद सदर अस्पताल में यह घोर लापरवाही देखने के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं. बताया जा रहा है कि सदर अस्पताल में दो दिन पहले एक गर्भवती महिला को भर्ती कराया गया था. जिसे एक्सपायरी इंजेक्शन लगाया गया और उसकी तबीयत बिगड़ गई. उसके शरीर पर दाने आने लगे और खुजली होने लगी.


इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि प्रेग्नेंट महिला अरवल जिले के करपी थाना के परियारी गांव की रहने वाली है. सोमवार को इस महिला को प्रसव के लिए भर्ती कराया गया था. इस महिला ने ऑपरेशन से एक बच्चे को जन्म दिया. ऑपरेशन के बाद महिला को जो सुई दी गई, उस इंजेक्शन का एक्सपायरी डेट 6 महीना पहले ही फेल हो चुका था.


मरीज के परिजनों ने इस इंजेक्शन का फोटो भी लिया है, जिसपर साफ़ तौर पर दिखाई दे रहा है कि उसके पर एक्सपायरी डेट मई 2020 अंकित है और अभी दिसंबर महीना चल रहा है. लिहाजा यह इंजेक्शन 6 महीना पहले ही एक्सपायर हो गया था. इसकी वैलिडिटी समाप्त हो चुकी थी. महिला के शरीर में दाने निकलने के बाद आनन-फानन में उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां कुछ देर बाद उसकी स्थिति सामान्य हुई.


इस मामले में जहानाबाद सदर अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि इस तरह का मामला सामने आया है, उसी मामले की जाच की जा रही है. डॉक्टर अजय कुमार ने बताया कि इन्क्वारी की जा रही है. आयुक्त के यहां मीटिंग में गए हुए थे, आने के बाद इस घटना के बारे में जानकारी मिली है.


उन्होंने बताया कि कोई भी दवाई रिएक्शन कर सकती है. लेकिन यह कहना कि एक्सपायर दवाई दी गई है, ये नहीं हो सकता है. हालांकि परिजन कह रहे हैं कि उनकी मरीज को एक्सपायर इंजेक्शन लगाया गया. महिला को जो इंजेक्शन लगाया गया, वह गैस की दवाई है. मरीज को आईसीयू में शिफ्ट किया गया है. वह फिलहाल ठीक है. 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता