ब्रेकिंग
हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाया... फिर 6 साल तक करता रहा शोषण, बाद में शादी से किया इनकार; थाने पहुंचा मामला✦तिरहुत स्नातक सीट से अभिषेक झा ने किया नामांकन, NDA नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन✦मधुबनी से पटना जा रही प्राइवेट बस NH-27 पर पलटी, दर्जनभर यात्री घायल, मची चीख-पुकार✦पंचायत में इंसाफ करने बैठा था पंच... गाली सुनते ही महिला के सिर पर दे मारी लाठी; 45 साल की विधवा की मौत✦Bihar MLC Election : अनंत सिंह की चुनौती के बीच नीरज के लिए मैदान में उतरेंगे निशांत, इन 3 तारीखों पर करेंगे प्रचार✦हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाया... फिर 6 साल तक करता रहा शोषण, बाद में शादी से किया इनकार; थाने पहुंचा मामला✦तिरहुत स्नातक सीट से अभिषेक झा ने किया नामांकन, NDA नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन✦मधुबनी से पटना जा रही प्राइवेट बस NH-27 पर पलटी, दर्जनभर यात्री घायल, मची चीख-पुकार✦पंचायत में इंसाफ करने बैठा था पंच... गाली सुनते ही महिला के सिर पर दे मारी लाठी; 45 साल की विधवा की मौत✦Bihar MLC Election : अनंत सिंह की चुनौती के बीच नीरज के लिए मैदान में उतरेंगे निशांत, इन 3 तारीखों पर करेंगे प्रचार

Bihar Police Encounter : बिहार में लगातार एनकाउंटर: जहानाबाद में हत्या आरोपी ‘रावण’ के पैर में लगी गोली, पुलिस पर फायरिंग के बाद कार्रवाई

जहानाबाद में पुलिस और हत्या आरोपी बिक्कू सिंह उर्फ रावण के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। बिहार में लगातार हो रहे एनकाउंटर चर्चा में हैं।

Bihar police
Bihar police
© Repoter
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar Police Encounter : बिहार में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सख्ती लगातार बढ़ती दिख रही है। राज्य में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही पुलिस मुठभेड़ों के बीच अब जहानाबाद में भी देर रात पुलिस और अपराधी के बीच एनकाउंटर हुआ, जिसमें हत्या के आरोपी बिक्कू सिंह उर्फ रावण के पैर में गोली लगी है।


जानकारी के अनुसार, 21 मई की देर रात पुलिस दीपक कुमार हत्याकांड के आरोपी बिक्कू सिंह उर्फ रावण को लेकर हथियार बरामदगी के लिए Dhuriyari Village के पास नहर किनारे पहुंची थी। बताया जा रहा है कि जैसे ही आरोपी ने छिपाकर रखा हथियार निकाला, उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आरोपी की गोली Ghosi Police Station की गाड़ी में लगी, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।


पुलिस के अनुसार, फायरिंग के बाद आरोपी भागने की कोशिश करने लगा। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी रावण के बाएं पैर में गोली लगी और वह मौके पर गिर पड़ा। घायल आरोपी को पहले घोसी पीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे Jehanabad Sadar Hospital रेफर किया गया।


जहानाबाद के एएसपी Manoj Kumar Pandey ने बताया कि दो दिन पहले भेलावर थाना क्षेत्र में दीपक कुमार की हत्या हुई थी, उसी मामले में आरोपी रावण गिरफ्तार किया गया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस हथियार बरामद करने पहुंची थी, तभी उसने पुलिस पर हमला कर दिया।


बिहार में लगातार बढ़ रहे पुलिस एनकाउंटर

बिहार में हाल के दिनों में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हुई है। किशनगंज, पटना और अब जहानाबाद समेत कई जिलों में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लगातार हो रहे एनकाउंटर को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में भी चर्चा तेज है। पुलिस का कहना है कि अपराध और संगठित गिरोहों पर नकेल कसने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।


इधर, जहानाबाद सदर अस्पताल को पूरी तरह पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। अस्पताल परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और मीडिया की एंट्री पर भी रोक लगाई गई है। मरीजों और उनके परिजनों से पूछताछ के बाद ही अस्पताल में प्रवेश दिया जा रहा है।