ब्रेकिंग
पाटलिपुत्र टाउनशिप में जमीन जाने से गुस्साएं दिव्यांग ने कर दी मांग, हमको नीतीश कुमार की ही सरकार चाहिए मिर्जापुर में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में खूनी झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे, कई लोग घायलBPSC TRE-4 को लेकर पटना में उग्र प्रदर्शन: वाटर कैनन का इस्तेमाल हुआ तो शैंपू लगाकर नहाने लगा छात्र; DSP घायलपटना में स्टूडेंट प्रोटेस्ट के बीच पाटलिपुत्र सैटेलाइट टाउनशिप का विरोध, किसान बोले- किसी हाल में नहीं देंगे खेती की जमीनGirlfriend ने कार पर बनाए 3,400 KISS के निशान, पुलिस ने काटा ₹5,500 का चालानपाटलिपुत्र टाउनशिप में जमीन जाने से गुस्साएं दिव्यांग ने कर दी मांग, हमको नीतीश कुमार की ही सरकार चाहिए मिर्जापुर में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में खूनी झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे, कई लोग घायलBPSC TRE-4 को लेकर पटना में उग्र प्रदर्शन: वाटर कैनन का इस्तेमाल हुआ तो शैंपू लगाकर नहाने लगा छात्र; DSP घायलपटना में स्टूडेंट प्रोटेस्ट के बीच पाटलिपुत्र सैटेलाइट टाउनशिप का विरोध, किसान बोले- किसी हाल में नहीं देंगे खेती की जमीनGirlfriend ने कार पर बनाए 3,400 KISS के निशान, पुलिस ने काटा ₹5,500 का चालान

मिर्जापुर में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में खूनी झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे, कई लोग घायल

Bihar Crime News: जहानाबाद के काको थाना क्षेत्र में जमीन विवाद ने मंगलवार को हिंसक रूप ले लिया। मिर्जापुर गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में 10 लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू करते हुए...

मिर्जापुर में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में खूनी झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे, कई लोग घायल
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: जहानाबाद के काको थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में मंगलवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई. इस घटना में दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया.


घटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. मारपीट की सूचना मिलते ही काको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.


दोनों पक्षों के 10 लोग घायल

मारपीट की घटना में एक पक्ष से अरविंद कुमार, विजय यादव, धनंजय कुमार, दीपक कुमार और प्रियंका कुमारी समेत छह लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है. सभी घायलों को परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया गया.


अस्पताल में चिकित्सकों ने घायलों का इलाज शुरू किया. वहीं दीपक कुमार और प्रियंका कुमारी की स्थिति गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया.


दूसरे पक्ष से द्वारिका यादव समेत चार लोगों के घायल होने की बात सामने आई है. इन घायलों को भी इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.


जमीन को लेकर लंबे समय से चल रहा था विवाद

पुलिस के अनुसार, दोनों पक्ष एक ही गांव के रहने वाले हैं और उनके बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. मंगलवार को इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई.


घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की.


काको थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि मामले में एक पक्ष की ओर से विजय यादव और दूसरे पक्ष की ओर से द्वारका प्रसाद ने आवेदन दिया है. दोनों पक्षों से मिले आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है.


पुलिस ने अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस घटना के कारणों के साथ-साथ मारपीट में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है.